{"_id":"c8dc6dab1ebf852c1217c74d81bc5d2a","slug":"car-robber-fired-car-owner","type":"story","status":"publish","title_hn":"News Flash: कार चोरी से रोका तो मार दी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
News Flash: कार चोरी से रोका तो मार दी गोली
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 15 Apr 2014 10:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ से अभी अभी एक बड़ी खबर आ रही है। यहां सेक्टर 37 से कार चोरी कर ले जाने लगे युवक ने कार के बाहर खड़े युवक को मात्र इसलिए गोली मार दी, क्योंकि बाहर खड़ा युवक कार मालिक था और उसने आरोपी को कार चुराते देख लिया था। कार मालिक गंभीर हालत में पीजीआई में दाखिल है। थाना 39 पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बताया जाता है कि सेक्टर 20 निवासी सुगम बीते दिन अपने दोस्त की जन्मदिन पार्टी के लिए उसके घर सेक्टर 37 में आया था। उसने अपनी कार को दोस्त के घर के बाहर ही पार्क किया था। रात को पार्टी के दौरान वह किसी काम से घर से बाहर आया तो देखा कि एक युवक उसकी कार के अंदर बैठा है और उसे चुराकर ले जाने लगा है।
शुभम ने विरोध जताते हुए उस युवक को कार से बाहर निकलने को कहा। इतने में कार के अंदर बैठे युवक ने शुभम को गोली मार दी। गोली शुभम के पेट में लगी और वह गिर पड़ा।
विज्ञापन
युवक कार से निकलकर भाग गया। गोली की आवाज सुनकर बाहर निकले दोस्तों से शुभम को तुरंत पीजीआई में दाखिल करवाया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।