{"_id":"5d208b088ebc3e6cd50660fe","slug":"car-robbed-on-gun-point-from-businessman-at-mohali","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहालीः फ्रूट खरीदने रुके बिजनेसमैन से तीन युवकों ने की मारपीट, गन प्वाइंट पर लूट ले गए कार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मोहालीः फ्रूट खरीदने रुके बिजनेसमैन से तीन युवकों ने की मारपीट, गन प्वाइंट पर लूट ले गए कार
Sat, 06 Jul 2019 05:20 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sat, 06 Jul 2019 05:20 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्रूट खरीदने के लिए लिए रुके बिजनेसमैन से तीन युवकों ने पहले मारपीट की और फिर गन प्वाइंट पर उसकी कार लूटकर फरार हो गया। घटना पंजाब के मोहाली जिले की है। सेक्टर 79-80 की लाइटों ने कार लूटी गई। पीड़ित ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी।
मिली जानकारी के मुताबिक, मानकपुर निवासी हर्ष कुमार शुक्रवार रात अपनी 2012 मॉडल फोर्ड फिगो कार में घर रहे थे। जब वह सेक्टर 79-80 की लाइटों पर फ्रूट लेने के लिए रुके तो तीन युवक उनके पास आए। वे उनसे मारपीट करने लगे और इस बीच एक युवक ने उन पर पिस्टल तान दी। दूसरे युवक ने उनसे कार की चाबी छीन ली और फिर वे तीनों गाड़ी लेकर फरार हो गए। पुलिस का दावा है कि जल्दी ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
पहले भी हो चुकी है ऐसी वारदातें
जानकारी के मुताबिक, यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी मोहाली में इसी तरह का एक गिरोह सक्रिय हुआ था, जो लोगों से गन प्वाइंट पर गाड़ियां छीनता था। गिरोह ने सेक्टर 80 और मुल्लांपुर से इसी तरीके से कारें लूटी थीं। पुलिस ने गिरोह को काबू कर लिया था। साथ ही लूटी गई गाड़ियां भी रिकवर की थीं।