{"_id":"e0d58c8e176ff807fc5e1f5e9ea8831f","slug":"car-robbed-from-farmer-on-gun-point-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदूक की नोक पर किसान से लूट ले गए कार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंदूक की नोक पर किसान से लूट ले गए कार
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Sat, 27 Jun 2015 06:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के लुधियाना में वेस्ट एंड माल के बाहर से किसान से गन प्वाइंट पर कार लूट ली गई। लुटेरों ने किसान को गाड़ी से धक्का देकर बाहर गिरा दिया और खुद मोगा की तरफ फरार हो गए। किसान अपरजीत सिंह अपने भतीजे सतवंत सिंह और अमनदीप सिंह के साथ फिल्म देखने आया था। दोनों उसे गाड़ी में बैठाकर खुद टिकट लेने अंदर चले गए थे।
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद एसीपी गुलनीत सिंह खुराना और थाना सराभा नगर की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपियों का पीछा किया, लेकिन लुटेरे फरार हो गए। एसीपी गुलनीत सिंह खुराना ने कहा कि गांव सुधार का किसान अपरजीत सिंह ने अपने भतीजे सतवंत सिंह और अमनदीप सिंह के साथ शनिवार दोपहर फिरोजपुर रोड स्थित वेस्टएंड माल के वेव्स सिनेमा में फिल्म देखने की प्लानिंग बनाई।
विज्ञापन
तीनों ने गांव से अपने किसी साथी की डस्टर कार मांगी थी। सतवंत और अमनदीप ने कार को जीटी रोड पर खड़ा किया और अपरजीत सिंह को उसमें बिठा कर खुद फिल्म का टिकट लेने चले गए। उनके जाने के बाद हथियार से लैस दो लुटेरे गाड़ी में घुसे और अपरजीत सिंह को गाड़ी से बाहर धक्का दे दिया और गाड़ी लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
अपरजीत ने तुरंत इसकी जानकारी अपने भतीजे को दी। उन्होंने पुलिस को सूचना दी और अपने किसी जानकार की कार से लुटेरों का पीछा किया, लेकिन लुटेरे काफी दूर निकल चुके थे। एसीपी गुलनीत सिंह ने कहा कि पुलिस ने भी मौके पर पहुंच लुटेरों का पीछा किया, लेकिन लुटेरों का कुछ पता नहीं चला।
उन्होंने कहा कि मुल्लापुर और जगरांव पुलिस को इस बारे में सूचित कर दिया गया है। फिरोजपुर रोड स्थित वेरका मिल्क प्लांट से लेकर एमबीडी माल कार लूट गिरोह के लिए काफी साफ्ट टारगेट रहा है। लुटेरों ने पहले भी यहां पर लूट की कई वारदात को अंजाम दिया है। कुछ समय पहले आई 20 सवार एक युवक से लुटेरा गिरोह के सदस्यों ने कार लूट ली थी, लेकिन आगे नाकाबंदी होने के कारण लुटेरे पुलिस के हाथ भी आ गए थे।