{"_id":"5918b4964f1c1b2e14850de6","slug":"car-hit-bike-in-pinjaur-child-death-accident-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार ने बाइक को मारी टक्कर, उछलकर पत्थर पर गिरा मासूम, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार ने बाइक को मारी टक्कर, उछलकर पत्थर पर गिरा मासूम, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, पिंजौर
Updated Mon, 15 May 2017 09:26 AM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : graphic
पिंजौर-नालागढ़ नेशनल हाईवे-21ए पर गांव लोहगढ़ के समीप तेज रफ्तार महिंद्रा टीयूवी गाड़ी ने एक आगे जा रही बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पर बैठा 10 साल का बच्चा उछलकर सड़क पर पड़े पत्थर से जा टकराया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाइक चला रहा उसका चाचा गंभीर रूप से घायल है।
हादसा रविवार सुबह करीब 10 बजे हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पिंजौर ब्लॉक के गांव सुक्खोमाजरी निवासी अशोक अपने भतीजे के साथ बाइक पर पिंजौर की ओर जा रहा था। जब अशोक कुमार लोहगढ़ गांव के पास पहुंचा तो पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार अशोक को गंभीर चोटें आईं जबकि साथ बैठा उसका भतीजा दीपांशु बाइक से उछलकर करीब 20 फीट दूर एक पत्थर से जा टकराया।
इस घटना में दीपांशु के सिर, टांग और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोटें आई। दीपांशु को पीएचसी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत बता दिया। जबकि दीपांशु के चाचा अशोक को चंडीगढ़ के जीएमसीएच-32 में रेफर किया गया है। टक्कर के बाद गाड़ी सवार मौके से फरार हो गया।