{"_id":"682994f3844ed0157208f57b","slug":"car-hit-bike-himachal-youth-dies-in-chandigarh-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में हिमाचल के युवक की मौत: कार ने बाइक को मारी टक्कर, 200 मीटर तक घसीटा, अभिषेक की मौके पर मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चंडीगढ़ में हिमाचल के युवक की मौत: कार ने बाइक को मारी टक्कर, 200 मीटर तक घसीटा, अभिषेक की मौके पर मौत
Sun, 18 May 2025 01:55 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Sun, 18 May 2025 01:55 PM IST
सार
चंडीगढ़ में हुए सड़क हादसे में हिमाचल के युवक की मौत। कार ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद आरोपी कार चालक बाइक को 200 मीटर तक घसीटता ले गया।
विज्ञापन
accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ में सड़क हादसे में हिमाचल के युवक की मौत हो गई। बाइक पर जा रहे दो युवकों को एक कारने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद आरोपी कार चालक बाइक को 200 मीटर तक घसीटता ले गया। हादसा मलोया के वाटर वर्क्स के पास शनिवार देर रात हुआ है। तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान हिमाचल प्रेदश के हमीरपुर के रहने वाले अभिषेक (23) के रूप में हुई है। वहीं उसके साथ बाइक पर सवार दूसरा युवक घायल हुआ है। घायल युवक का पीजीआई में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
मलोया थाना पुलिस ने आरोपी कार चालक मोहाली सेक्टर-118 टीडीआई सिटी के रहने वाले तेजिंदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। हालांकि बाद में उसे जमानत पर छोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद अभिषेक शर्मा का शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
हमीरपुर के ही अभिषेक राओ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह दोस्त अभिषेक शर्मा के साथ हमीरपुर से बाइक पर बद्दी में बहन के घर जा रहे थे। जब वो रात 12 बजे मलोया के वाटर वर्क्स के पास पहुंचे तो एक कार चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। वे दोनों बाइक समेत घसीटते हुए करीब 200 मीटर दूर जाकर गिरे। घटना की सूचना के बाद पीसीआर मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने अभिषेक शर्मा को मृत घोषित कर दिया। बाइक अभिषेक शर्मा चला रहा था जबकि उसका दोस्त पीछे बैठा था। अभिषेक राओ की टांग में फ्रैक्चर आने पर उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन