फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   car driver hit gate and entered in zero line on indo pak border

वाघा सीमा पर बड़ी चूक, जीरो लाइन तक घुसी कार

Mon, 16 Nov 2015 01:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Updated Mon, 16 Nov 2015 01:23 PM IST
विज्ञापन
car driver hit gate and entered in zero line on indo pak border

भारत-पाकिस्तान के अंतराष्ट्रीय वाघा बार्डर पर भारतीय सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी चूक देखने को मिली, जब एसयूवी सवार तेजी से दो दरवाजे तोड़ता हुआ 'जीरो लाइन' पर पहुंच गया।

विज्ञापन


'जीरो लाइन' प्रतिबंधित और हाई सिक्योरिटी जोन में स्थित है, जहां से पाकिस्तान का गेट महज एक मीटर की दूरी पर है। पाकिस्तान सीमा में घुसने से पहले उसे रोक लिया गया, वह शराब के नशे में था। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है, वो एनआरआई है।
विज्ञापन


बीएसएफ के सूत्र बताते हैं कि आरोपी का नाम सुरिंदर सिंह बताया जा रहा है, जोकि जालंधर के पास एक गांव का रहने वाला है। बीएसएफ ने तलाशी के दौरान उसके पास से कनाडा का पासपोर्ट बरामद किया है। अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी से बीएसएफ की पूछताछ जारी

car driver hit gate and entered in zero line on indo pak border

आरोपी से पूछताछ जारी है कि आखिर इस घटना को अंजाम देने के पीछे उसका उद्देश्‍य क्‍या था। जानकार बताते हैं कि ये घटना सोमवार अल सुबह 3 बजे के आसपास की है।

एक व्‍यक्ति तेज रफ्तार एसयूवी लेकर अटारी गेट तोड़ते हुए उसके बाद आने वाले सुरक्षा जांच के बूम बैरियर को तोड़कर जीरो लाइन गेट तक पहुंच गया।

यहां केवल सेना के वाहन ही आ सकते हैं। जीरो लाइन पर वो पाकिस्‍तान सीमा का गेट तोड़ता उससे पहले उसे हिरासत में ले लिया गया। फिलहाल, बीएसएफ ने सुरक्षा कारणों से आरोपी की फोटो और पहचान मीडिया को जारी करने से इंकार कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed