फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   captivity to minor girl and rape from 4 month

4 माह तक रेप, सुनिए पीड़िता की आपबीती

Fri, 18 Jul 2014 04:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला Updated Fri, 18 Jul 2014 04:26 PM IST
विज्ञापन
captivity to minor girl and rape from 4 month

पंजाब के कपूरथला में नाबालिग लड़की को घर में बंधक बनाकर उससे चार माह तक लगातार हवस का शिकार बनाया गया।

विज्ञापन


इस संबंध में नाबालिग को बहला फुसला कर उसका अपहरण कर उसे बंदी बना उससे दुष्कर्म करने के आरोपी पर थाना सिटी पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पीड़ित नाबालिग ने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी आयु 14 साल की है और वह 8 वीं कक्षा तक पढ़ी है।

चार माह तक आरोपी के जुल्म बर्दाश्त करती रही

captivity to minor girl and rape from 4 month

पीड़ित नाबालिग ने अपनी शिकायत में बताया कि करीब चार महीने पहले उसे आरोपी सुखजीत सिंह पुत्र सुरजीत सिंह निवासी गली नं. 2 संतपुरा मोहल्ला कपूरथला बहला फुसलाकर अपने घर ले गया।

यहां आरोपी ने जाकर उसे एक कमरे में बंद कर दिया व आरोपी उसके साथ रोज दुष्कर्म करता था। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने आरोपी के आगे गिड़गिड़ा कर कई बार अपने माता पिता के पास जाने की गुहार लगाई, लेकिन आरोपी ने उसे जान से मारने व पांव काट देने की धमकियां दी, डर से वह चुपचाप आरोपी के जुल्म बर्दाश्त करती रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

किसी तरह भागकर माता-पिता के पास पहुंची

captivity to minor girl and rape from 4 month

शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी उसे खाना भी कमरे में ही देता था व उसे घर से बाहर नहीं निकलने देता था। शिकायतकर्ता के मुताबिक वह 14 जुलाई की शाम को किसी तरह से उस घर से भागकर अपने माता पिता के पास पहुंची व सारी आपबीती बताई।

शिकायतकर्ता के बयानों के आधार पर आरोपी सुखजीत सिंह पर अपहरण व दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं सहित मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed