फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   call details and diaries will open the secret of people connected with the Body trade

मोबाइल की कॉल डिटेल और डायरी खोलेगी देह व्यापार से जुड़े लोगों के राज

Thu, 02 Aug 2018 09:52 AM IST
महबूब अली, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
महबूब अली, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Updated Thu, 02 Aug 2018 09:52 AM IST
विज्ञापन
call details and diaries will open the secret of people connected with the Body trade
सांकेतिक तस्वीर
पुलिस छापेमारी में पकड़ी गई महिलाओं से बरामद मोबाइल, डायरी व रजिस्टर देह व्यापार के धंधे से जुड़े लोगों का राज खोलेगा। गिरोह की सरगना और अन्य सदस्यों के सफेदपोशों से भी संपर्क होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है।
विज्ञापन


अर्बन स्टेट और महिला थाना पुलिस ने शीला बाईपास स्थित कैफे और मकान में छापेमारी कर महिला, युवतियों और युवकों को पकड़ा था। महिलाओं के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल की जांच कराई जा रही है। महिलाओं ने हरियाणा के अलावा दिल्ली, बिहार आदि के लोगों के पास कॉल की हुई है। आशंका जताई जा रही है कि जिन लोगों के पास कॉल गई है उनमें से कुछ गिरोह से जुड़े हो सकते हैं। 
विज्ञापन


उधर पुलिस ने कैफे और मकान से डायरी और रजिस्टर भी बरामद किया है। जिनमें कई लोगों के मोबाइल नंबर लिखे मिले हैं। पुलिस इनकी भी जांच कर रही है। गिरोह की सरगना बबली के संबंध सफेदपोशों से भी होने की आशंका जताई जा रही है। महिला थाना इंस्पेक्टर गरिमा और अर्बन स्टेट थाना एसएचओ प्रवीण कुमार का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने अन्य कैफे और होटलों का ब्योरा कराया तैयार
एसपी के निर्देश पर पुलिस ने जिले के देहात क्षेत्र के कैफे और होटल्स का भी ब्योरा तैयार कराया है। इन कैफे और होटल्स में भी देह व्यापार का धंधा चलता है। एसपी ने सभी थानाध्यक्षों को ऐसे होटल और कैफे संचालकों पर शिकंजा कसने का टास्क दिया है। एसपी का कहना है कि लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


मुंबई से भी जुड़े हैं तार
महिलाओं ने बताया कि गिरोह की सरगना मुंबई की कई महिला और युवतियों के भी संपर्क में है। हालांकि, मुंबई की युवतियों को अभी तक हरियाणा या फिर अन्य स्थानों पर बुलाने की बात सामने नहीं आई है। सरगना मोबाइल पर भी अक्सर मुंबई की गिरोह की सरगना से बात करने का दावा करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed