फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   cable operator suicide case may be connected with amritsar sex scandal

सेक्स स्कैंडल से जुड़े केबल ऑपरेटर सुसाइड के तार

Wed, 01 Apr 2015 06:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 01 Apr 2015 06:35 PM IST
विज्ञापन
cable operator suicide case may be connected with amritsar sex scandal

फास्टे वे के केबल ऑपरेटर जसविंदर की सुसाइड के तार अमृतसर सेक्स स्कैंडल से जुड़े होने की बात सामने आई है। पंजाब कांग्रेस प्रवक्ता सुखपाल खैरा ने कहा है कि सीबीआई ने अमृतसर सेक्स स्कैंडल के गवाहों को सुरक्षा देने को कहा था। उस लिस्ट में जसविंदर सिंह का भी नाम था, जिसने सुसाइड किया है। फिर भी अमृतसर पुलिस ने उनके बजाय मुख्य आरोपी सरबजीत सिंह राजू को ही सुरक्षा दे दी।

विज्ञापन


खैरा ने सीबीआई के ज्वाइंट डायरेक्टर एम नारायणन की ओर से दिसंबर 2008 में अमृतसर के एसएसपी कुंवर विजय प्रताप सिंह को लिखे पत्र दिखाए। जिनमें लिखा है कि अमृतसर सेक्स स्कैंडल का ट्रायल जारी है। इसके गवाहों को धमकाया जा रहा है, झूठे परचे दर्ज किए जा रहे हैं। कई गवाह दबाव में बयान से मुकर चुके हैं। इस बात का ध्यान रखा जाए कि सरबजीत सिंह राजू जैसे ताकतवर आरोपी के दबाव में गवाहों पर झूठे केस न दर्ज हों। गवाहों को सुरक्षा मुहैया कराई जाए।
विज्ञापन


खैरा ने कहा कि इसके बावजूद पंजाब पुलिस ने गवाहों को सुरक्षा नहीं दी। मुख्य आरोपी सरबजीत राजू को सुरक्षा दी गई है। जसविंदर ने सुसाइड नहीं किया, इसे कत्ल कहना चाहिए, क्योंकि उसे मजबूर किया गया। हद तो यह है कि पुलिस ने जसविंदर के सुसाइड नोट या उसकी पत्नी के बयान पर परचा दर्ज नहीं किया। बल्कि अपने सूत्रों के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

खैरा का आरोप, खुदकुशी के पीछे बड़ा नेक्सस

cable operator suicide case may be connected with amritsar sex scandal

खैरा ने आरोप लगाया कि इसके पीछे बहुत बड़ा नेक्सस है। सरबजीत राजू और फास्टवे के मालिक गुरदीप सिंह जुझार को सरकार का आशीर्वाद प्राप्त है। 2007 में शिअद सरकार बनने के बाद से गवाहों पर दबाव डालने का सिलसिला शुरू हुआ था।

जसविंदर भी पहले पलट गया था, पर उसने दोबारा बयान देने को अर्जी दी थी। इसी सरकार के कार्यकाल में फास्टवे ने पंजाब के केबल नेटवर्क पर लगभग एकाधिकार प्राप्त किया।

उन्होंने कहा कि जजों की मौजूदगी में जसविंदर ने जहर निगला, न्यायपालिका को इस पर संज्ञान लेना चाहिए था। खैरा ने मांग की कि इस केस की समयबद्ध सीबीआई जांच कराई जाए। ताकि पुलिस का सियासीकरण भी सामने आ सके। वह बुधवार को जसविंदर की पत्नी से मिलने जाएंगे। स्थानीय लोगों से सलाह केबाद अगला एक्शन तय करेंगे।

आरोपियों को न दिया जाए सियासी संरक्षण 

cable operator suicide case may be connected with amritsar sex scandal

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने केबल आपरेटर जसविदर सिंह जस्सी की आत्महत्या के लिए आरोपियों को सियासी संरक्षण दिए जाने विरुद्ध चेतावनी दी है। उन्होंने आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने मांग की है। कैप्टन ने कहा है कि आरोपी सत्ताधारी पार्टी से संबंधित हैं। पीड़ित को इस हद तक तंग व परेशान किया गया कि उसने जान दे दी।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की शह पर चलने वाले फास्ट वे केबल की कार्यप्रणाली पहले से सवालों के घेरे में रही है और अब विरोध की आशंका में इन्होंने केबल आपरेटरों को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया है। कैप्टन ने चेतावनी देते हुए कहा कि 2017 ज्यादा दूर नहीं है, जब कांग्रेस सत्ता में आएगी और सुनिश्चित करेगी कि प्रत्येक आरोपी को उसके गुनाहों की सजा मिले।

उन्होंने पुलिस सेमामले की बिना किसी डर या पक्षपात से जांच करने के लिए कहा है। इससे अलावा उन्होंने कहा है कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।

गौरतलब है कि जस्सी ने बीती 28 मार्च को यहां के एक होटल में आयोजित कांफ्रेंस के दौरान सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के जजों के सामने जहरीला पदार्थ निगल लिया था। जस्सी की इलाज के दौरान निजी अस्पताल में मौत हो गई थी।

आरोपियों की गिरफ्तारी को परिजनों ने निकाला मार्च

cable operator suicide case may be connected with amritsar sex scandal

केबल माफिया से पीड़ित जजों के सामने जहर निगल कर आत्महत्या करने वाले केबल आपरेटर जसविंदर सिंह जस्सी मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लोगों ने परिजनों के साथ कैंडल मार्च आयोजित किया। प्रभावित परिवार और लोगों ने हाल गेट के बाहर एक रोष प्रदर्शन कर यातायात रोका। इसके बाद प्रदर्शनकारी मार्च करते हुए जलियांवाला बाग तक गए।

डीसीपी परमपाल सिंह ने जस्सी की पत्नी हरविंदर कौर को आश्वासन दिया कि आरोपियों को पुलिस जल्दी गिरफ्तार कर लेगी। बलबीर कौर ने बताया कि आरोपियों के पंजाब के उप मुख्यमंत्री के साथ नजदीकी है। इसलिए पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। आरोपी खुलेआम घूम रहे है। आरोपी पहले भी कीई मामलों में में शामिल है।

इस अवसर पर मृतक के मां जोगिंदर कौर,पुत्र प्रभजोत सिंह, पुत्री सिमरप्रीत कौर कांग्रेस के नेता गुरजीत सिंह औजला समेत भारी संख्या में शहर के लोग भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed