फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Businessman Kidnapped, 5 Arrested, Police Complted Action in 30 Minutes

30 मिनट में छुड़ाया कारोबारी, पकड़े 5 किडनेपर्स

Sun, 04 Jan 2015 10:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Sun, 04 Jan 2015 10:32 AM IST
विज्ञापन
Businessman Kidnapped, 5 Arrested, Police Complted Action in 30 Minutes

30 मिनट में ही कारोबारी का अपहरण भी हो गया और पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे छुड़ाकर 5 आरोपी गिरफ्तार कर लिए। मामला पंचकूला का है। शहर के माजरी चौक से शनिवार दोपहर को लुधियाना के एक बिल्डर का अपहरण कर लिया।

विज्ञापन


वारदात के आधे घंटे के बाद पंचकूला पुलिस ने बिल्डर को छुड़ाकर पांच आरोपियों को काबू कर लिया है। सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस ने सेक्टर-पांच थाने में अपहरण का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस को सुबह 11.55 बजे को सूचना मिली कि क्रूज कार में सवार कुछ युवक लुधियाना के कारोबारी अशोक कुमार को ले गए हैं। माजरी चौक और रामगढ़ चौक सहित तमाम जगहों पर पुलिस और सीआईए-वन की टीमें तैनात कर दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए कार के नंबर के आधार पर दो आरोपियों राजकुमार और बबली को रामगढ़ से पकड़ लिया। उन्होंने पूछताछ में पुलिस को बताया कि अशोक कुमार को सेक्टर-26 में अपने किसी दोस्त के घर में बंदी बनाकर रखा है।

सीआईए-वन के इंस्पेक्टर भगवान दास के नेतृत्व में टीम ने वहां से तीन अन्य आरोपी हरभजन, गुरदर्शन और विक्रम सिंह को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले के शिकायतकर्ता सुरेंद्र ने पुलिस को बताया कि वह अशोक कुमार भसीन के साथ माजरी चौक के पास चाय पी रहा था।

इसी दौरान एक कार में सवार होकर कुछ युवक आए और उन्होंने अपनी क्रूज में अशोक भसीन को बिठा लिया और फरार हो गए। उन्होंने कारोबारी से रास्ते में मारपीट भी की और उसे सेक्टर-26 के एक मकान में ले गए। इन पांच आरोपियों को रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

आरोपियों ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले अशोक भसीन ने आरोपियों को किसी कंस्ट्रक्शन के लिए ठेका दिया। इसके लिए उन्हें मोटी रकम भी दी गई, लेकिन उन्होंने अब तक कोई काम नहीं किया।


सुबह जैसे ही अशोक भसीन को देखा तो उन्हें अपनी कार में डालकर ले गए। पुलिस को कार से साइन किए हुए दस्तावेज भी बरामद किए हैं। एसीपी क्राइम प्रमोद कुमार ने बताया कि आरोपियों को रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed