फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   businessman death due to much wine drinking

घूमने आया था करोबारी, इतनी शराब पी कि...

Tue, 03 Mar 2015 05:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मनीमाजरा
ब्यूरो/अमर उजाला, मनीमाजरा Updated Tue, 03 Mar 2015 05:38 PM IST
विज्ञापन
businessman death due to much wine drinking

आईटी पार्क के द ललित होटल में दिल्ली के कारोबारी आशीष कपूर (33) की ज्यादा शराब पीने के कारण मौत हो गई। यह प्राथमिक जांच में सामने आया है। हालांकि पुलिस को विसरा रिपोर्ट का इंतजार है।

विज्ञापन


हालांकि, पुलिस हत्या के एंगल को जोड़कर भी जांच में जुटी है। बहरहाल, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद सोमवार को शव को आशीष के भाई मनीष कपूर को सौंप दिया है।
विज्ञापन


आशीष कपूर अपने छह दोस्त (जिनमें दो युवतियां भी शामिल हैं) के साथ चंडीगढ़ घूमने आए थे। वे 28 फरवरी को द ललित होटल पहुंचे।

पुलिस जांच में पता चला कि आशीष ने रविवार को पहले सेक्टर-27 के किसी पब में शराब पी थी, फिर शाम को होटल में आकर शराब पी।

शराब के साथ दवा लेने के बाद बिगड़ी तबीयत

businessman death due to much wine drinking

सूत्रों का कहना है कि आशीष ने शराब के साथ कोई मेडिसन भी ली थी, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें पंचकूला स्थित अलकेमिस्ट अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

रविवार देर रात सूचना मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी अस्पताल और ललित होटल में जांच के लिए पहुंचे थे। पुलिस के अनुसार, आशीष के भाई ने बिना शिकायत दिए ही शव की मांग की थी। इसलिए पोस्टमार्टम करवाकर शव सौंप दिया गया, लेकिन अभी मौत के कारणों की जांच जारी है।

पहले भी हो चुकी है घटना
पिछले साल भी लुधियाना से किसी पार्टी में शामिल होने आए एक युवक की द ललित होटल में गिरने से मौत हो गई थी। उस मामले में भी पुलिस ने होटल प्रबंधकों पर मामला दर्ज किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed