{"_id":"583da1494f1c1b051cde6070","slug":"business-death-by-standing-in-line-from-hours-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटबंदी ने ली एक और जान, डेढ़ घंटे से लाइन में खड़े कारोबारी की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नोटबंदी ने ली एक और जान, डेढ़ घंटे से लाइन में खड़े कारोबारी की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Tue, 29 Nov 2016 09:09 PM IST
विज्ञापन
मौत
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी के कहर ने एक कारोबारी की जीवन लीला समाप्त कर दी। कारोबारी अपनी पत्नी के साथ पैसे निकालने के लिए आदर्श नगर चौक के पास स्थित बैंक आफ बड़ौदा की ब्रांच के बाहर लाइन में लगा हुआ था। इस दौरान उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान राम नगर के रहने वाले रेशम लाल के रूप में हुई है।
पैसे लेने वाले लोगों की भीड़ ज्यादा होने की वजह से बैंक के मैन गेट को बंद रखा गया। सभी लोगों को टोकन देकर बुलाया जा रहा था। कपड़े का कारोबार करने वाले रेशम लाल अपनी पत्नी अमरजीत कौर के साथ बैंक आफ बड़ौदा आए थे। बैंक का खाता अमरजीत कौर और रेशम लाल दोनों के नाम पर था। पैसे निकालने के लिए रेशम लाल करीब डेढ़ घंटे तक लाइन में लगे रहे। करीब सवा 12 बजे अचानक उनकी तबीयत खराब हुई और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गए।
सूचना मिलते ही तुरंत ब्रांच मैनेजर सुशांत मिश्रा बैंक के बाहर आए। उन्होंने कहा कि रेशम लाल जमीन पर लेटा हुआ था और तीन-चार लोग उसे पंपिंग दे रहे थे। बाहर खड़े लोगों में से ही किसी ने एंबुलेंस को फोन कर दिया था। मौके पर पहुंची एंबुलेंस रेशम लाल को आदर्श नगर चौक के पास स्थित बत्रा अस्पताल लेकर गए। उनकी पत्नी अमरजीत कौर ने घटना की जानकारी पारिवारिक सदस्यों को दी तो सभी अस्पताल में पहुंच गए। अस्पताल में कुछ समय इलाज के बाद डॉक्टरों ने रेशम लाल को मृतक घोषित कर दिया। पारिवारिक सदस्यों के अनुसार रेशम लाल को बीपी की समस्या थी और काफी समय से लाइन में खड़े होने की वजह से शायद उनकी तबीयत बिगड़ गई।