{"_id":"dadad4ecb801268fbc6f51ba79a16f51","slug":"bus-accident-in-punjab-40-injured-4-serious-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरदासपुर में पेड़ से टकराई बस, 40 घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गुरदासपुर में पेड़ से टकराई बस, 40 घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर
Updated Thu, 16 Oct 2014 05:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सवारियों को लेकर बटाला के लिए जा रही एक बस बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई।
पठानकोट-अमृतसर मार्ग पर वीरवार दोपहर करीब 12 बजे हुए इस हादसे में बस में सवार करीब 45 लोग घायल हो गए। घायलों में छह की हालत नाजुक है। इनमें से एक को अमृतसर रेफर किया गया है। जबकि शेष का इलाज स्थानीय सिविल अस्पताल में चल रहा है।
हादसे के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर जाकर घटना का जायजा लिया। उधर, घटना के बाद बस का चालक मौके से फरार हो गया। चौधरी ट्रांसपोर्ट कंपनी की बस करीब पौने 12 बजे गुरदासपुर से बटाला के लिए बस स्टैंड से निकली। अभी बस शहर के बाहर स्थित टाटा मोटर्स के समीप बनी पुली के पास पहुंची थी कि बस के आगे चल रहे एक बाइक सवार से उसकी टक्कर हो गई।
हादसा सड़क के गड्ढे की वजह से हुआ। बताया जाता है कि बाइक सवार से टक्कर के कारण बस अनियंत्रित हो गई और सड़क के किनारे स्थित पेड़ से जा टकराई। पेड़ से टकराने के बाद बस पलट गई। हादसे में बस में बाइक सवार के अलावा बस में सवार 45 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे में घायल बस यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। कुछ ही देर में वहां स्थानीय लोग एकत्र हो गए। उन्होंने पुलिस और प्रशासनिक अफसरों को इसकी सूचना देने के अलावा घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।