{"_id":"5dd3c1408ebc3e54b639b48e","slug":"bus-accident-at-ludhiana-boy-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियानाः पुलिस नाका उड़ाने के बाद बेकाबू बस पलटी, टल्ली था ड्राइवर, युवक की जान गई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लुधियानाः पुलिस नाका उड़ाने के बाद बेकाबू बस पलटी, टल्ली था ड्राइवर, युवक की जान गई
Tue, 19 Nov 2019 03:48 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Tue, 19 Nov 2019 03:48 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ रोड स्थित ईश्वर कालोनी चौकी के पास सोमवार देर रात निजी कंपनी की चंडीगढ़ से आ रही तेज रफ्तार बस ने पुलिस नाके को ही उड़ा दिया। नाके में लगे बैरिकेड्स को उड़ाने के वहां खड़े पुलिस के वाहनों से टकरा कर बेकाबू बस पलट गई। बस में सवार एक युवक की बस के नीचे दबने से मौत हो गई।
मृतक की पहचान उत्तरप्रदेश के सहारनपुर निवासी राजेश शर्मा के रुप में हुई है। इस हादसे में पंजाब पुलिस के एएसआई जसविंदर सिंह और उनके साथी मुलाजिम भी घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस के आलाधिकारी और थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बस ड्राइवर शिंगारा सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
बस में सवार लोगों के मुताबिक निजी कंपनी की बस चंडीगढ़ से लुधियाना आ रही थी। लोगों का आरोप है कि बस चालक ने शराब पी रखी थी और वह काफी तेज बस चला रहा था। सवारियों ने उसे रास्ते में कई बार टोका, लेकिन वह नहीं माना। जब बस ईश्वर कालोनी के पास पहुंची तो वहां पुलिस का नाका लगा था। बस ड्राइवर ने बस रोकने के बजाय बैरिकेड्स ही उड़ा दिए।
विज्ञापन
वहां खड़े पुलिस मुलाजिमों ने मुश्किल से अपनी जान बचाई। बैरिकेडस तोड़ने के बाद बस वहां खड़ी पुलिस की गाड़ी से टकरा गई। टक्कर से गाड़ी के पास खड़े एएसआई जसविंदर सिंह और दो मुलाजिम घायल हो गए। उसके बाद बस निजी वाहन को टक्कर मार कर बेकाबू होकर पलट गई। लोगों ने किसी तरह से बस सीधी की तो उसके नीचे राजेश दबा था।
उसे पास के निजी अस्पताल दाखिल कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। चौकी इंचार्ज एएसआई सुरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस मुलाजिमों को मामूली चोटें आई हैं, लेकिन हादसे में घायल हुए बस में सवार राजेश की मौत हो चुकी है। आरोपी ड्राइवर शिंगारा सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश जारी है।