{"_id":"5700d2644f1c1b100bc8114d","slug":"burning-man-burning-child-teasing-case-molestion-case-crime-karnal-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ का केस वापिस नहीं लिया तो महिला के बेटे संग आग लगाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ का केस वापिस नहीं लिया तो महिला के बेटे संग आग लगाई
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
Updated Sun, 03 Apr 2016 02:25 PM IST
विज्ञापन
एचपीयू परिसर में तनाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला ने छेड़छाड़ का केस वापिस नहीं लिया तो आरोपी ने उसके बेटे को गोद में लेकर खुद को आग लगा ली। घटना करनाल की है। इसमें आरोपी युवक व बच्चा गंभीर रूप से झुलस गए हैं। बेटे को बचाने के लिए आई महिला व उसकी मां भी झुलस गए हैं। पड़ोसियों ने चारों को कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में दाखिल कराया, जहां से आरोपी युवक को रेफर कर दिया, जबकि बच्चे व उसकी मां को मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया है।
बच्चे की हालत गंभीर होने के कारण उसे आईसीयू में रखा गया है। पुलिस ने आरोपी आकाश गुप्ता के खिलाफ हत्या के प्रयास और आत्महत्या की कोशिश के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार महिला सीपरा और उसका चार साल का बेटा केशव अपनी मां किरण के साथ मीरा घाटी चौक क्षेत्र में रह रही है।
कुछ माह पहले सेक्टर 14 निवासी आकाश गुप्ता ने सीपरा के साथ छेड़छाड़ की। इस पर सिटी थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार जेल भिजवा दिया। कुछ दिन पहले ही वह जमानत पर छूट गया और छेड़छाड़ का केस वापस लेने के लिए दबाव बनाने की नीयत से शुक्रवार को जबरन सिपरा के घर में घुस गया। आकाश अपने साथ पेट्रोल से भरी तीन बोतलें भी लेकर आया और धमकी दी कि अगर उसने केस वापस नहीं लिया तो वह खुद को आग लगा लेगा।
विज्ञापन
देखते ही देखते लगा ली आग
सिपरा के मुकदमा वापस लेने से इनकार करने पर आकाश ने देखते ही देखते खुद पर पेट्रोल उड़ेल लिया और लाइटर से आग लगा ली। इसी बीच उसने केशव को गोद में उठा लिया। आग की लपटों से दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। केशव को बचाने के फेर में सिपरा और उसकी मां किरण भी झुलस गई।
शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और सभी को मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाकर पुलिस को सूचना दी। केवश को आईसीयू में रखा गया है, जबकि आरोपी आकाश गुप्ता को एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया। सिपरा मेडिकल कॉलेज में ही उपचाराधीन है।