{"_id":"5b33dca74f1c1bca228b7e5f","slug":"bullet-rider-snotcher-arrested-by-crime-branch","type":"story","status":"publish","title_hn":" आतंक का पर्याय बना बुलेट सवार स्नैचर गिरफ्तार, पुलिस ने तीन दिन का लिया रिमांड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आतंक का पर्याय बना बुलेट सवार स्नैचर गिरफ्तार, पुलिस ने तीन दिन का लिया रिमांड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 28 Jun 2018 09:39 AM IST
विज्ञापन
बुलेट सवार स्नैचर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले कई दिनों से शहर में आतंक मचाने वाले बुलेट सवार स्नैचर को क्राइम ब्रांच की टीम ने दबोच लिया है। एक के बाद एक चेन, मोबाइल और लूट की वारदात को अंजाम देने वाले स्नैचर की पहचान डेराबस्सी निवासी 23 वर्षीय रमनदीप सिंह के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस ने उसे जिला अदालत में पेश कर उसका तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है।
पुलिस उससे अब अन्य स्नैचिंग की वारदात को लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी ड्रग्स का आदि है। पिछले कई दिनों से शहर में आतंक का पर्याय बने बुलेट सवार स्नैचर ने एक के बाद एक स्नैचिंग की कई वारदात को अंजाम दिया था।
एक ही दिन में दो से तीन लूट की वारदात करने वाले को क्राइम ब्रांच की टीम ने बुधवार सुबह सेक्टर-26 से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी ड्रग्स का आदि है और इसी लत को पूरी करने के लिए ही स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देता है। इसमें उसका कजन भी साथ देता है।
विज्ञापन
रमनदीप की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस उसके भाई को गिरफ्तार करने के प्रयास कर रही है। सहआरोपी लुधियाना में रहता है। हालांकि दोनों आरोपी मूलरूप से पठानकोट के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी रमनदीप से शुरुआती पूछताछ में उसने 22 जून को सेक्टर-34 में महिला से मोबाइल छीनने की वारदात को अंजाम देने की बात कबूली है।
पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर उसका तीन दिन का रिमांड हासिल किया है। अब रिमांड के दौरान पुलिस उससे अब अन्य स्नैचिंग की वारदात को लेकर पूछताछ कर रही है। साथ ही लूटे गए सामान को रिकवर करने का प्रयास कर रही है।