{"_id":"63ff8572999574e31b0a438b","slug":"bugi-thakur-arrested-from-kharar-who-accused-in-five-murder-case-in-bihar-2023-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali: बिहार में पांच कत्ल करने का आरोपी बुगी ठाकुर पंजाब में पकड़ा गया, पुलिस को ऐसे चकमा दे रहा था शातिर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Mohali: बिहार में पांच कत्ल करने का आरोपी बुगी ठाकुर पंजाब में पकड़ा गया, पुलिस को ऐसे चकमा दे रहा था शातिर
Thu, 02 Mar 2023 01:59 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, खरड़ (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, खरड़ (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 02 Mar 2023 01:59 AM IST
सार
बिहार पुलिस ने खरड़ के एसएचओ हरजिंदर सिंह से संपर्क किया और आरोपी की फोटो भी भेजी। खरड़ पुलिस ने बिहार पुलिस से प्राप्त आरोपी की फोटो सभी जगह भेज दी और सादे कपड़ों में पुलिस कर्मचारी उसके आवास के पास तैनात हो गए। काफी प्रयासों के बाद खरड़ पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके बिहार पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के बेगूसराय जिले में पांच लोगों की हत्या और लूटपाट की वारदातों में शामिल पवन कुमार उर्फ बुगी ठाकुर को पंजाब की खरड़ सिटी पुलिस ने गिरफ्तार कर बिहार पुलिस के हवाले कर दिया है। जानकारी के मुताबिक बुगी सुपारी लेकर हत्या करता है। 26 वर्षीय आरोपी पवन कुमार की साल 2016 और 2018 में एक-एक व साल 2021 में हत्या के दो मामलों में संलिप्तता मिली है। इसके बाद वह 2023 में हुए कत्ल एक केस में भी शामिल रहा है। इसके अलावा साल 2019 में लूटपाट के केस भी दर्ज हैं। इन सभी मामलों में बिहार पुलिस को आरोपी की तलाश थी।
विज्ञापन
पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी पवन कुमार बहुत ही शातिर अपराधी है। जुर्म करने के बाद दिल्ली में आकर रहने लगता था। आरोपी मौजूदा समय में खरड़ के गुरु तेग बहादुर नगर में अपने किसी जानकार के दोस्त के पास रह रहा था जो यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करता है। वह कभी मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करता था। बिहार पुलिस को पता लग चुका था कि कत्ल करने का आरोपी खरड़ में रह रहा है।
विज्ञापन
बिहार पुलिस ने खरड़ के एसएचओ हरजिंदर सिंह से संपर्क किया और आरोपी की फोटो भी भेजी। खरड़ पुलिस ने बिहार पुलिस से प्राप्त आरोपी की फोटो सभी जगह भेज दी और सादे कपड़ों में पुलिस कर्मचारी उसके आवास के पास तैनात हो गए। काफी प्रयासों के बाद खरड़ पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके बिहार पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन