फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   btech student arrested with drugs in chandigarh by crime branch

BTech स्टूडेंट ड्रग्स के साथ काबू, ट्राइसिटी में ऐसे करता था तस्करी

Fri, 02 Dec 2016 06:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 02 Dec 2016 06:36 PM IST
विज्ञापन
btech student arrested with drugs in chandigarh by crime branch
गिरफ्तार
क्राइम ब्रांच ने बीटेक के छात्र को हेरोइन की सप्लाई करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। वह ट्राइसिटी के कॉलेजों में नशे की तस्करी करता था। पुलिस ने आरोपी छात्र से 40 ग्राम हेरोइन भी बरामद की है। पकड़ी गई हेरोइन की मार्केट वेल्यू 2.40 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपी को जिला अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर ले लिया है। पकड़े गए छात्र की पहचान रोपड़ स्थित सनसिटी कालोनी केरहने वाले  गौरव जग्गी (20) के रूप में हुई।
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच डीएसपी पवन कुमार ने बताया कि वीरवार रात  पुलिस टीम रामदरबार फेस एक में आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग कर रहे थी। इस दौरान राम दरबार फेस दो से आ रहा युवक पुलिस पार्टी को देखकर भागने लगा। क्राइम ब्रांच टीम को शक हुआ और भाग रहे युवक का पीछा कर उसे दबोच लिया। जब युवक की तलाशी ली तो उसकी जेब से प्लास्टिक के लिफाफे में 40 ग्राम हेरोइन बरामद हुई मिला। उसके अंदर पुलिस को चालीस ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच ने बीटेक छात्र गौरव जग्गी को गिरफ्तार कर पूछताछ में बताया कि वह पिछले तीन साल से खुद हेरोइन लेता है।नशे की लत पूरी करने के लिए वह हेरोइन को छात्रों को भी बेचने लगा।  पुलिस ने बताया कि आरोपी नशे की खेप पंजाब व दिल्ली से लाता था। आरोपी  एक ग्राम हेरोइन आगे कालेजों के  छात्रों को  करीब 2500 रुपयों की बेचता था। पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार को जिला अदालत में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को दो दिनों की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed