{"_id":"173526551755225884edb02c37dfb7ab","slug":"bsnl-gm-arrest-for-taking-2-lakh-bribe","type":"story","status":"publish","title_hn":"BSNL का जीएम 2 लाख घूस लेते रंगे हाथ धरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
BSNL का जीएम 2 लाख घूस लेते रंगे हाथ धरा
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
Updated Sat, 28 Jun 2014 09:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल से अभी-अभी एक बड़ी खबर आ रही है। यहां बीएसएनएल को जीएम को दो लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया है। सीबीआई अधिकारियों ने जीएम को गिरफ्तार करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, बीएसएनएल के करनाल रीजन का जीएम चंद्रहास आज दो लाख की घूस लेते पकड़ा गया। वह जेटीओ यशपाल को बहाल करने की एवज में पैसे मांग रहा था।
विज्ञापन
हालांकि जीएम चंद्रहास ने जेटीओ यशपाल को बहाल करने के लिए तीन लाख रुपये मांगे थे, लेकिन सौदा दो लाख्ा में पक्का हुआ था। सूचना के आधार पर सीबीआई ने कार्रवाई की और जीएम चंद्रहास को रंगे हाथों रिश्वत लेते पकड़ किया।
विज्ञापन
सीबीआई ने जांच करते हुए जीएम चंद्रहास के ऑफिशियल हाउस और नई दिल्ली में शालीमार बाग स्थित निजी हाउस में भी छापेमारी की। छापेमारी के दौरान सीबीआई को साढ़े 6 लाख रुपये नकद, ज्वैलरी, प्रॉपर्टी के कागजात व कुछ अन्य तरह के निवेश से जुड़े कागजात मिले।
जीएम चंद्रहास के खिलाफ प्रीवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट, 1988 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसे आज पंचकूला की अदालत में पेश किया जाएगा।
बता दें कि एसडीओ यशपाल को दो महिला कर्मचारियों को रेगुलर करने के मामले में कमेंट देने पर चार्जशीट किया गया था।