पाकिस्तान बॉर्डर पर 15 करोड़ की हेरोइन बरामद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमा सुरक्षा बल ने सरहद से पंद्रह करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद की है। यह घटना पंजाब के फिरोजपुर सेक्टर की बीओपी जगदीश के पास वीरवार को घटी।
फिरोजपुर सेक्टर बीएसएफ के डीआईजी आर.के थापा ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि बीओपी जगदीश के पास पाकिस्तान की तरफ से हेरोइन की खेप आने वाली है।
बीएसएफ की बटालियन 105 के जवानों ने जगदीश पोस्ट के पास सरहद पर लगी कंटीली तार के पास स्पेशल सर्च अभियान चलाया। यहां से जवानों को तीन पैकेट हेरोइन के बरामद हुए।
जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में पंद्रह करोड़ रुपये कीमत है। इस साल बीएसएफ ने पंजाब से सटे भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय बार्डर से 321 किलो हेरोइन पकड़ी है।
75 लाख की हेरोइन समेत दो गिरफ्तार
उध्ार अमृतसर में नारकोटिक्स विभाग की टीम ने दो तस्करों को 75 लाख की हेरोइन समेत गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान अनमोल सिंह और अंग्रेज सिंह निवासी छेहर्टा के तौर पर हुई है।
जांच अधिकारी एएसआई परमजीत सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि दाना मंडी क्षेत्र में हेरोइन के तस्कर डेढ़ सौ ग्राम हेरोइन किसी को सप्लाई करने जा रहे है।
विभाग ने दबिश देकर उन्हें पकड़ लिया। आरोपियों को स्पेशल मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।