{"_id":"65817c49ed182544b90c6e94","slug":"bsf-soldiers-recovered-two-pakistani-drones-in-amritsar-2023-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: नहीं सुधर रहा पाकिस्तान, एक ही गांव में भेजे दो ड्रोन, बीएसएफ जवानों ने पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab News: नहीं सुधर रहा पाकिस्तान, एक ही गांव में भेजे दो ड्रोन, बीएसएफ जवानों ने पकड़े
Tue, 19 Dec 2023 04:55 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 19 Dec 2023 04:55 PM IST
सार
पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। वह लगातार भारत में ड्रोन से नशे की खेप भेज रहा है। खासकर उसने अमृतसर के अटारी और धनोए खुर्द गांव को निशाना बना रखा है। इन दिनों गांवों से अब तक कई ड्रोन मिल चुके हैं।
विज्ञापन
भारत-पाकिस्तान सीमा।
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने पंजाब पुलिस के साथ मिलकर अमृतसर के सीमांत गांव धनोए खुर्द से पौने सात घंटे में दो पाकिस्तानी ड्रोन पकड़े हैं। संयुक्त अभियान के दौरान धनोए खुर्द से 970 ग्राम हेरोइन, एक लाइटर और एक टार्च भी मिली है। बीएसएफ अधिकारियों ने दोनों मामलों में जांच करने के बाद ड्रोन, हेरोइन व अन्य सामान को घरिंडा थाने की पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
बीएसएफ प्रवक्ता के मुताबिक बल के जवान और पुलिस टीम सोमवार की रात गांव धनोए खुर्द के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान गांव के बाहर एक खेत में ड्रोन होने की सूचना मिली। बल की टुकड़ी ने पुलिस के साथ मिलकर खेत में सर्च अभियान शुरु किया। इसी दौरान रात करीब नौ बजकर 38 मिनट पर चीन निर्मित एक डीजेआई-माविक-3 क्लासिक ड्रोन और इसके साथ एक पैकेट मिला। इसमें 540 ग्राम हेरोइन थी। इसके साथ ही प्लास्टिक की रस्सी से बना एक रिंग और एक लाइटर भी मिला।
विज्ञापन
प्रवक्ता ने बताया कि मंगलवार की सुबह बीएसएफ जवान और पंजाब पुलिस ने संयुक्त रूप से फिर धनोए खुर्द में तलाशी अभियान चलाया। इसी दौरान गांव के एक खेत में सर्च अभियान के दौरान चीन में निर्मित एक डीजेआई-माविक-3 क्लासिक ड्रोन मिला। इसके साथ पीले रंग की सेलो टेप में लिपटा एक पैकेट भी मिला। इसमें 430 ग्राम हेरोइन थी। जवानों को एक टार्च भी मिली है।
विज्ञापन