फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   BSF seizes heroin of 90 crore at pak border

BSF को देख बॉर्डर पर 90 करोड़ की हेरोइन छोड़ भागे पाक तस्कर

Sun, 08 May 2016 05:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब) Updated Sun, 08 May 2016 05:45 PM IST
विज्ञापन
BSF seizes heroin of 90 crore at pak border
बीएसएफ - फोटो : file photo

बीएसएफ को आता देखकर बॉर्डर पर पाक तस्क‌र 90 करोड़ रुपये की 18 हेरोइन के पैकेट छोड़ भागे। पाकिस्तानी तस्कर सरहद पर भारतीय तस्करों को हेरोइन की खेप देने पहुंचे लेकिन सीमा सुरक्षा बल के जवानों की होशियारी ने उन्हें नाकाम कर दिया। पाक तस्कर बीएसएफ की सतर्कता को देख हेरोइन के 18 पैकेट व प्लास्टिक की पाइप वहीं पर छोड़कर भाग गए।

विज्ञापन


उधर, बीएसएफ ने सर्च अभियान शुरू कर घटनास्थल से 90 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद करने के अलावा एक प्लास्टिक का पाइप व एक जोड़ी जूते बरामद किए हैं। यह घटना फिरोजपुर सेक्टर की बीओपी करनैल सिंह वाला में शुक्रवार सुबह घटी।
विज्ञापन


बीएसएफ के सीनियर प्रवक्ता व डीआईजी आरएस कटारिया ने बताया कि बीओपी करनैल सिंह वाला के पास सरहद पर लगी फेंसिंग के साथ-साथ बीएसएफ की बटालियन-87 के जवान गश्त कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने फेंसिंग के पास पाकिस्तानी तस्करों की गतिविधियां देखीं। इससे पाक तस्कर बीएसएफ के जवानों की सतर्कता को भांपते हुए वहां से भाग निकले और हेरोइन व अन्य सामान वहीं छोड़ गए।


बीएसएफ फिरोजपुर सेक्टर के डीआईजी आरके थापा की अध्यक्षता में घटनास्थल पर सर्च अभियान चलाया। वहां से बीएसएफ को 18 हेरोइन के पैकेट मिले, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 90 करोड़ रुपये है। इसके अलावा वहां से प्लास्टिक की एक पाइप जिस पर मेड इन पाकिस्तान लिखा हुआ है और एक जूते की जोड़ी भी बरामद हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed