{"_id":"631839e8e4b6c3464f68c118","slug":"bsf-seized-consignment-of-heroin-at-international-border-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"BSF ने नाकाम की बड़ी साजिश: पाक तस्करों पर की फायरिंग, 38 करोड़ की हेरोइन पकड़ी, कारतूसों का जखीरा मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
BSF ने नाकाम की बड़ी साजिश: पाक तस्करों पर की फायरिंग, 38 करोड़ की हेरोइन पकड़ी, कारतूसों का जखीरा मिला
Wed, 07 Sep 2022 12:04 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी/एएनआई, फाजिल्का (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी/एएनआई, फाजिल्का (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 07 Sep 2022 12:04 PM IST
सार
इससे पहले मंगलवार को बीएसएफ ने सरहद पर लगी फेंसिंग पार खेत में छिपाकर रखे हेरोइन के चार पैकेट पकड़े। ये पैकेट पाक तस्करों ने रखे थे, जिन्हें भारतीय तस्कर उठाकर फेंसिंग के इस तरफ लाए थे।
विज्ञापन
बीएसएफ ने बरामद की हेरोइन व कारतूस।
- फोटो : एएनआई
विस्तार
पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पंजाब में लगातार नशे की खेप भेजी जा रही है। वहीं मुस्तैद सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान नापाक इरादों पर पानी फेर देते हैं। 24 घंटे के भीतर ही बीएसएफ जवानों ने फाजिल्का में पाकिस्तानी तस्करों के प्लान को नाकाम कर दिया है।
विज्ञापन
बीएसएफ की 66 बटालियन के जवानों ने गांव मुहर जमशेर में 38 करोड़ रुपये की 6.370 किलोग्राम हेरोइन, 190 ग्राम अच्छी गुणवत्ता वाली अफीम और बड़ी तादाद में कारतूस पकड़े हैं। रात में ही बीएसएफ जवानों ने तस्करों पर फायिंग की। मगर वह अंधेरे का फायदा उठा भगाने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन
इससे पहले मंगलवार को बीएसएफ ने सरहद पर लगी फेंसिंग पार खेत में छिपाकर रखे हेरोइन के चार पैकेट पकड़े। ये पैकेट पाक तस्करों ने रखे थे, जिन्हें भारतीय तस्कर उठाकर फेंसिंग के इस तरफ लाए थे। उक्त हेरोइन का वजन तीन किलो 780 ग्राम आंका गया है। बीएसएफ अधिकारी उस किसान से पूछताछ करने में लगे जिसके खेत से हेरोइन मिली है।
विज्ञापन
बीएसएफ बटालियन-66 के अधिकारियों के मुताबिक उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि पाक तस्करों ने भारतीय खेतों में हेरोइन की खेप छिपाकर रखी है, ये खेप भारतीय तस्करों ने मंगवाई है। बीएसएफ ने सरहद से सटे गांव झंगड़ भैणी और राम सिंह वाली के बीच के क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया।
जवानों को फेंसिंग पार खेत में से एक प्लास्टिक के लिफाफे में चार पैकेट हेरोइन के मिले हैं, पीली टेप वाले तीन पैकेट व किसी प्लास्टिक के लिफाफे में बंद एक पैकेट मिला है। हेरोइन का वजन तीन किलो 780 ग्राम है।
Fazilka, Punjab| 66 Bn BSF troops, within 24hrs, foiled a Pak-based smugglers' attempt to smuggle heroin& seized 6.370kg of heroin worth Rs 38cr, 190 gms of fine quality opium& 50 of 7.63 rounds in Muhar Jamsher village. BSF fired on smugglers who ran away due to darkness: BSF pic.twitter.com/wXqlR66rCY
— ANI (@ANI) September 7, 2022