{"_id":"63ee264d631d12a4d403756a","slug":"bsf-recovered-two-packets-of-narcotic-item-suspected-to-be-heroin-in-amritsar-2023-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: अंतरराष्ट्रीय सीमा पर BSF को मिले दो पैकेट, पाकिस्तान से भेजी गई थी हेरोइन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Amritsar News: अंतरराष्ट्रीय सीमा पर BSF को मिले दो पैकेट, पाकिस्तान से भेजी गई थी हेरोइन
Thu, 16 Feb 2023 06:23 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 16 Feb 2023 06:23 PM IST
सार
बीएसएफ की ओर से इन पैकेट के मिलने की सूचना तुरंत उच्च अधिकारियों का दी। समाचार लिखे जाने तक इलाके में बीएसएफ और पुलिस की ओर से संयुक्त सर्च अभियान चलाया जा रहा था।
विज्ञापन
खेत में पड़े पैकेट।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत-पाकिस्तान सीमा के पास तस्करों द्वारा पाकिस्तानी तस्करों के साथ मिलकर लगातार नशे की तस्करी की जा रही है। मामला पुलिस थाना अजनाला के अंतर्गत पड़ती बीएसएफ की 73 बटालियन की बीओपी शाहपुर का है, जहां जवानों को गुरुवार दोपहर बाद करीब ढाई मील दूर खेतों में सर्च दौरान दो पैकेट हेरोइन बरामद की।
विज्ञापन
यह खेप हरे रंग की थैली में पैक कर भेजी गई थी, ताकि यह खेप हरे भरे खेतों में गिरने के बाद जल्दी पकड़ी न जाए। इस खेप में सबसे अलग बात यह रही कि इसके साथ चार गुब्बारे भी बंधे हुए थे जो दूर से देखने में फूले हुए लगते थे। बीएसएफ के जवानों को थैले में दो पैकेट हेरोइन मिली है। इसका वजन 2 किलो 30 ग्राम है। बीएसएफ की ओर से इन पैकेट के मिलने की सूचना तुरंत उच्च अधिकारियों का दी। समाचार लिखे जाने तक इलाके में बीएसएफ और पुलिस की ओर से संयुक्त सर्च अभियान चलाया जा रहा था।
विज्ञापन
Punjab | BSF recovered 02 packets of narcotic item suspected to be Heroin wrapped in a cloth near village Dalla Rajput in Amritsar: BSF pic.twitter.com/OuwQM5Shz0
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) February 16, 2023