फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BSF recovered two kg of heroin along with Pak drone

Punjab News: बीएसएफ को पाकिस्तान सीमा पर मिला ड्रोन, हेरोइन के दो पैकेट भी बरामद

Thu, 22 Jun 2023 06:52 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 22 Jun 2023 06:52 PM IST
सार

बीएसएफ अधिकारियों के मुताबिक बीओपी जोधेवाला के पास खेत में पाक ड्रोन गिरा हुआ है। ड्रोन के साथ नीले रंग का बैग बंधा था। बैग में पीले रंग की टेप से लिपटे दो हेरोइन के पैकेट थे। हेरोइन का वजन दो किलो आंका गया है।

विज्ञापन
BSF recovered two kg of heroin along with Pak drone
बीएसएफ को मिला पाक ड्रोन व हेरोइन के पैकेट। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने बीओपी जोधेवाला के पास पाकिस्तानी ड्रोन समेत हेरोइन के दो पैकेट बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि ये ड्रोन बीएसएफ की गोली लगने से जमीन पर गिरा है।

विज्ञापन


बीएसएफ अधिकारियों के मुताबिक बीओपी जोधेवाला के पास खेत में पाक ड्रोन गिरा हुआ है। ड्रोन के साथ नीले रंग का बैग बंधा था। बैग में पीले रंग की टेप से लिपटे दो हेरोइन के पैकेट थे। हेरोइन का वजन दो किलो आंका गया है। बताया जा रहा है कि ड्रोन बीएसएफ की गोली लगने से जमीन पर गिरा है। बता दें कि बुधवार को बीओपी जगदीश के पास से हेरोइन के 14 पैकेट मिले थे। इन्हें पाक तस्करों ने भारतीय सीमा में लगे ट्यूबवेल के पास छिपा रखा था।

विज्ञापन

पाकिस्तान से हेरोइन मंगवाने वाले दो तस्करों पर मामला दर्ज

उधर, पाकिस्तान से हेरोइन मंगवाने वाले दो तस्करों के खिलाफ फिरोजपुर सदर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। कुछ दिन पूर्व बीएसएफ को सरहद से हेरोइन मिली थी। जिस खेत से हेरोइन मिली थी वे दो किसानों के नाम पर है। जांच में पता चला कि ये दोनों पाकिस्तान से हेरोइन मंगवाने का धंधा करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसएफ के इंस्पेक्टर अनंद राज ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि सरहद से 460 ग्राम हेरोइन बरामद हुई थी। ये हेरोइन उस खेत से मिली थी जिस पर किसान बगीचा सिंह और छिंदा सिंह निवासी गंदू किलचा खेती करते हैं। बगीचा के नाम पर जमीन है और उक्त जमीन पर खेती छिंदा करता है। यहां से बीएसएफ को 460 ग्राम हेरोइन मिली थी। बाद में तहकीकात की गई तो पता चला कि ये दोनों पाकिस्तानी तस्करों के संपर्क में हैं और उनसे हेरोइन मंगवाकर आगे सप्लाई करते हैं। थाना सदर पुलिस ने बगीचा सिंह व छिंदा सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed