फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BSF caught Pakistani intruder in Pathankot

बड़ी कामयाबी: पठानकोट में BSF ने पाकिस्तानी घुसपैठिया पकड़ा, ड्रोन भी दिखा, फायरिंग के बाद लौटा

Sun, 15 May 2022 06:36 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 15 May 2022 06:36 PM IST
सार

भारत-पाकिस्तान सीमा पर बमियाल सेक्टर में रविवार तड़के एक बार फिर पाकिस्तानी ड्रोन दिखा। जिसके बाद सीमा सुरक्षा बल ने फायरिंग की।

विज्ञापन
BSF caught Pakistani intruder in Pathankot
सर्च अभियान चलाते पुलिस व बीएसएफ जवान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे पठानकोट के बमियाल सेक्टर में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिया को काबू किया है। जानकारी के मुताबिक बीएसएफ जवान शनिवार देर शाम जैतपुर पोस्ट पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान एक पाकिस्तानी घुसपैठिया भारत की सीमा में प्रवेश करता दिखाई दिया। 

विज्ञापन


बीएसएफ जवानों ने उसको काबू कर लिया। मामले की सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पाकिस्तानी घुसपैठिए से पूछताछ में जुट गई हैं। प्रारंभिक पूछताछ में उसने अपना नाम नदीन पुत्र जुनैद बताया है। मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस थाना नरोट जैमल सिंह के प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि पाकिस्तानी घुसपैठिए से पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन


पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया है। जहां से उसका पांच दिन का रिमांड मिला है। वहीं सूत्रों के मुताबिक घुसपैठिए के पास 520 रुपये की पाकिस्तानी मुद्रा मिली है। पांच माचिस की डिब्बी और खैनी की 13 पुड़िया भी बरामद हुई हैं। पुलिस चौकी बमियाल के प्रभारी बलकार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने अभी तक केवल अपना नाम ही बताया है। पांच दिन के रिमांड में जांच एजेंसियां उससे पूछताछ करेंगी और पता लगाने का प्रयास करेंगी कि वह किन मंसूबों के साथ भारतीय सीमा में दाखिल हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


तड़के सीमा पर दिखा पाकिस्तानी ड्रोन
भारत-पाकिस्तान सीमा पर बमियाल सेक्टर में रविवार तड़के एक बार फिर पाकिस्तानी ड्रोन दिखा। जिसके बाद सीमा सुरक्षा बल ने फायरिंग की। फायरिंग के बाद ड्रोन वापस पाकिस्तान की सीमा में चला गया। इसके बाद पुलिस और सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने संयुक्त तौर पर बीओपी पहाड़ीपुर और जैतपुर के पास सर्च ऑपरेशन चलाया गया। हालांकि सर्च ऑपरेशन में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। 


पठानकोट के बमियाल सेक्टर में जैतपुर गांव के पास पहाड़ीपुर बीओपी के नजदीक रविवार तड़के चार बजकर 40 मिनट पर पाकिस्तान की ओर से एक ड्रोन आता दिखा। पहाड़ीपुर गांव स्थित सीमा सुरक्षा बल 121वीं बटालियन के जवानों ने 19 राउंड फायर किए। फायरिंग के बाद ड्रोन वापस पाकिस्तान चला गया। घटना के बाद सीमा सुरक्षा बल और पुलिस ने पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत कर दिया है। पुलिस ने सुबह सीमा से सटे चार किलोमीटर इलाके में सर्च अभियान चलाकर पूरे क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed