{"_id":"013f7dcfd478051c85ce443ae713c50e","slug":"bsf-caught-heroine-drug-and-pakistan-sim-cards-on-indo-pak-border-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडो-पाक बॉर्डर से 10 करोड़ की हेरोइन, 5 पाक सिम बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इंडो-पाक बॉर्डर से 10 करोड़ की हेरोइन, 5 पाक सिम बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
Updated Sat, 10 Oct 2015 07:06 PM IST
विज्ञापन
इंडो-पाक बॉर्डर से भारी मात्रा में हेरोइन और 5 पाकिस्तानी सिम कार्ड बरामद किए गए। बीएसएफ ने गुप्ता सूचना के आधार पर पंजाब के फिरोजपुर में भारत-पाक सरहद पर छानबीन की तो तस्करी का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
बीएसएफ अधिकारियों ने बताया कि उन्हें खुफिया जानकारी मिली थी कि पाकिस्तानी तस्करों ने हेरोइन के पैकेट बीओपी डीटी मल के पास कहीं फेंके हैं।
बीएसएफ की बटालियन 105 के जवानों ने शनिवार को सर्च अभियान शुरू कर हेरोइन के दो पैकेट बरामद कर लिए। इन पैकेटों का वजन दो किलोग्राम है और अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत दस करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
इसके अलावा बीएसएफ को पाकिस्तानी मोबाइल कंपनी के पांच सिम कार्ड बरामद हुए हैं। पांच सिम कार्ड मिलने से साफ हो गया है कि पाकिस्तानी तस्कर भारतीय तस्करों को पाकिस्तानी सिम कार्ड पहुंचाना चाहते थे ताकि उनके साथ ताल मेल हो सके।
विज्ञापन