{"_id":"60b79631d61fbb4845325728","slug":"bsf-caught-arms-along-the-international-border-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर: पाक सीमा पर बीएसएफ ने पकड़ा हथियारों का जखीरा, हिरासत में लेकर छह लोगों से पूछताछ जारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अमृतसर: पाक सीमा पर बीएसएफ ने पकड़ा हथियारों का जखीरा, हिरासत में लेकर छह लोगों से पूछताछ जारी
Wed, 02 Jun 2021 09:38 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 02 Jun 2021 09:38 PM IST
सार
पंजाब में बीएसएफ ने भारत-पाक सीमा से हथियारों का जखीरा बरामद किया है। पाकिस्तानी तस्करों ने पंजगराइयां निगरानी पोस्ट के नजदीक जमीन में ये हथियार दबाकर रखे थे। दो विदेशी पिस्तौल, दो मैगजान और 13 कारतूस मिले हैं। पंजाब पुलिस और बीएसएफ के जवानों ने इलाके में सर्च अभियान चलाया।
विज्ञापन
भारत-पाकिस्तान बॉर्डर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने बुधवार को गुरदासपुर सेक्टर में निगरानी पोस्ट (बीओपी) पंजगराइयां इलाके से हथियारों का जखीरा बरामद किया है। पाकिस्तानी तस्करों ने ये हथियार जमीन में दबाकर रखे थे। हथियार बरामद होने के बाद अजनाला और रमदास पुलिस ने बाड़ के पास स्थित गांवों के करीब छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है।
विज्ञापन
बीएसएफ के जवानों ने बुधवार दोपहर सर्च अभियान चलाया। इस दौरान बीएसएफ ने दो विदेशी पिस्तौल, दो मैगजीन और 13 कारतूस बरामद किए हैं। हिरासत में लिए गए लोग अक्सर बाड़ के पार खेती करने जाते हैं।
विज्ञापन
बीएसएफ की 73 बटालियन के इंटेलिजेंस विभाग को सूचना मिली थी कि पाकिस्तानी तस्करों ने पंजगराइया बीओपी के नजदीक जमीन में हथियार दबाकर रखे हैं। सूचना के आधार पर बीएसएफ जवानों ने जमीन की खुदाई कर हथियारों की तलाश की। इस दौरान जमीन के नीचे एक लिफाफे में दबाकर रखे दो विदेशी पिस्तौल, दो मैगजीन और 13 कारतूस मिले।
विज्ञापन
बीएसएफ अधिकारियों ने अमृतसर देहात पुलिस से यह जानकारी साझा की। पुलिस को संदेह है कि पाकिस्तानी तस्करों ने हथियारों के साथ नशीले पदार्थ भी छिपाकर रखे होंगे। जिसके बाद पुलिस ने बीएसएफ अधिकारियों के साथ मिलकर बीओपी पंजगराइयां इलाके में सर्च अभियान शुरू कर दिया है।