फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   brutly murder of a girl

युवती की ऐसी हत्या, कलेजा कांप जाएगा

Sat, 02 Aug 2014 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खरड़
ब्यूरो/अमर उजाला, खरड़ Updated Sat, 02 Aug 2014 10:26 PM IST
विज्ञापन
brutly murder of a girl

खरड़-मोहाली रेल मार्ग पर पर शुक्रवार रात गांव दुराली के निकट अज्ञात लोगों ने एक युवती के हाथ-पांव बांधकर उसे रेलवे ट्रैक पर बांध दिया गया। इसके बाद आई किसी ट्रेन से कटकर उसका शरीर दो हिस्सों में बंट गया। जीआरपी ने युवती के शव शनिवार सुबह 7 बजे घटनास्थल से बरामद कर लिया। पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


जीआरपी चौकी खरड़ प्रभारी जगदेव सिंह ने बताया कि रेलवे ट्रैक मैन ने सुबह 7 बजे के करीब युवती का शव देखा एवं स्टेशन मास्टर को सूचित किया। स्टेशन मास्टर ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया गया। जीआरपी थाना सरहिंद प्रभारी बलदेव सिंह रंधावा के सूचित किया। वह भी अपनी टीम के साथ पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन

युवती की उम्र करीब 22

brutly murder of a girl

थाना प्रभारी ने बताया कि युवती की उम्र करीब 22 रही होगी। ट्रैक पर शव दो भागों में कटा हुआ था। उसे कत्ल कर ट्रैक से बांधा गया था या बेहोश कर यह कह पाना मुश्किल है। चौकी प्रभारी जगदेव सिंह के अनुसार युवती नंगे पांव थी।

उसके हाथ, पांव एवं मुंह तीन अलग-अलग चुन्नियों से बंधे हुई थे। उसके मुंह में भी चुन्नी ढूंस हुई थी। शरीर को ट्रैक से बांध रखा था। पुलिस के अनुसार युवती के गले को भी चुन्नी से बांधते समय घोंट रखा था। अब यह कत्ल ट्रैक के पास किया गया या उसे बेहोश कर ट्रैक पर बांधा गया यह कह पाना अभी मुश्किल है। बहरहाल हत्या निर्ममता से की गई है।


शव को शिनाख्त के लिए सिविल अस्पताल रखवाया

brutly murder of a girl

पुलिस के अनुसार मृतका एक कान में सफेद रंग का टोप्स एवं नाक में नथुनी पहन रखी थी। घटनास्थल के करीब से कुछ भी ऐसा सुराग नहीं मिला, जिससे मृतका की पहचान हो सके।

उसने फिरोजी रंग का पंजाबी सूट एवं बालों में भी फिरोजी रंग का हेयरबैंड पहन रखा था। पुलिस के अनुसार बांधने के बाद रात को यहां से गुजरी अज्ञात ट्रेन से कटकर उसे शरीर के दो हिस्से हो गए। पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए सिविल अस्पताल मोहाली के शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed