{"_id":"c85d1ad55f7226129945da39e5943676","slug":"brutally-beaten-to-brother-in-law-in-program-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाना नहीं दिया तो खौफनाक कांड कर दिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खाना नहीं दिया तो खौफनाक कांड कर दिया
ब्यूरो/अमरउजाला, मनीमाजरा(चंडीगढ़)
Updated Wed, 21 Oct 2015 09:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंजिश के चलते बदमाशों ने बाजार में तलवारों से जीजा-साले पर हमला कर दिया। वारदात के बाद बदमाश फरार हो गए। हमले के दौरान जीजा के हाथ की अंगुलियां कट गईं वहीं साला भी घायल हो गया। मामला मनीमाजरा के मौलीजागरां का है। गंभीर घायल जीजा को जीएमएसएच-16 में भर्ती करवाया गया है, वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
रविवार रात को करीब 10 बजे पीड़ित बलराम, अपनी पत्नी और साले के साथ मौलीजागरां में ही बाजार में खरीदारी को गया था। उस दौरान 6 युवकों ने उन पर हमला कर दिया। इसमें बलराम गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके साले राकेश कुमार को भी चोटें आईं।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि 16 अक्तूबर की रात को बलराम के घर जागरण था और हमलावर उसके घर पर देर रात खाना मांगने आए थे पर खाना खत्म हो गया था जिस कारण उसने उन युवकों को मना कर दिया था। इस दौरान बलराम की उनसे बहस भी हो गई थी।
विज्ञापन
आरोपियों ने उस समय भी बलराम के गले पर तलवार रख दी थी। जागरण में आए लोगों के बीच-बचाव के बाद वह धमकी देकर चले गए थे। इसी बात के चलते रविवार को बदमाशों ने बलराम पर तलवारों से हमला किया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों में एक युवक की पहचान सतीश के रुप में हुई है।
वारदात को अंजाम देने केबाद से ही आरोपी फरार हैं और जल्द ही उनको पकड़ लिया जाएगा। हमले में बलराम के हाथों की कई अंगुलियां कट गई हैं। साथ ही शरीर पर भी कई जगह तलवारों के वार के निशान हैं। पीड़ित पेशे से ऑटो चालक है।