फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   brutal murder of sister in law in rohtak

समय पर खाना नहीं मिला तो कर दी भाभी की हत्या

Tue, 14 Jul 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Tue, 14 Jul 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
brutal murder of sister in law in rohtak

शहर में एक युवक ने अपनी ही भाभी को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। वो भी इसलिए कि भाभी ने समय पर खाना नहीं दिया।

विज्ञापन


आरोपी के पिता विजय के बयान पर केवलगंज निवासी इंद्र कुमार के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, उसे मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

मूलरूप से बिहार के मुजफ्फरपुर के हुसैपुर निवासी इंद्र कुमार अपने भाई प्रमोद और भाभी सुमीति के साथ कई साल से केवलगंज में किराये में मकान में रहता है। दोनों भाई क्षेत्र की अलग-अलग आटा चक्की पर आटा पैकिंग का काम करते हैं।
विज्ञापन


10 दिन पहले प्रमोद और उसकी पत्नी सुमीति परिवार के अन्य सदस्यों के साथ किसी काम से दिल्ली गई थी। 7 तारीख को जब वे घर लौटे तो इंद्र कुमार ने प्रमोद से कहा कि उसने दो दिनों से खाना नहीं खाया है। इस पर प्रमोद ने कहा कि हमारी गैर मौजूदगी में होटल से मंगाकर खा लेता।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर इंद्र और प्रमोद में कहासुनी हो गई। सुमीति बीचबचाव में आई तो इंद्र ने उसके पेट में चाकू घोंप दिया और प्रमोद पर भी हमला कर फरार हो गया। घायलों को पीजीआई में दाखिल कराया गया।


यहां इलाज के दौरान सुमीति ने सोमवार तड़के दम तोड़ दिया। आरोपी के पिता विजय ने किला रोड पुलिस चौकी में अपने बेटे के खिलाफ बयान दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed