{"_id":"880d4a95214de451721b80100d1cdb30","slug":"brutal-murder-of-nri-elderly-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआरआई बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एनआरआई बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
Updated Tue, 29 Sep 2015 08:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के लुधियाना के जनता नगर स्थित भगवान चौक इलाके में मंगलवार सुबह 70 वर्षीय एनआरआई जगजीत सिंह का खून से लथपथ शव उनके घर के बेडरूम में मिला।
विज्ञापन
वारदात का पता उस समय चला जब एनआरआई के घर इनवर्टर की बैटरी ठीक करने के लिए युवक आया। घर का दरवाजा न खुलने पर उसने इसकी जानकारी पड़ोसी को दी। पड़ोसी और युवक अंदर गए तो बेडरूम में जगजीत का शव पड़ा हुआ था। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद एडीसीपी टू जसदेव सिंह सिद्धू, एसीपी साउथ, सीआईए प्रभारी राजन परमिंदर सिंह और थाना शिमलापुरी की पुलिस के साथ फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्कवायड की टीमें भी पहुंच गई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। जगजीत की हत्या की सूचना पेरिस में रहने वाले उनके परिजनों को दे दी गई है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार जगजीत सिंह काफी समय तक पेरिस में ही रहा है। उनकी पत्नी मलकीत कौर, बेटा तजिंदर सिंह, मनिंदर सिंह और दोनों बेटियां गोल्डी व रिंपी वहीं रहते हैं। जगजीत सिंह कुछ समय से यहां पर रह रहे थे। उनका कलसी धर्मकांटा भी था और वह साथ में प्रॉपर्टी का काम भी करते थे।
जगजीत सिंह यहां अकेले रहते थे और पड़ोसी ही उन्हें खाना खिलाया करते थे। मंगलवार सुबह रोजाना की तरह जगजीत सिंह आठ बजे अपने कांटे पर चक्कर मार कर लौटे और पड़ोसी ने उन्हें खाना खिलाया। इसके बाद पड़ोसी अपने काम पर चला गया, जबकि जगजीत सिंह घर पर थे।
कुछ समय बाद निजी कंपनी का एक मुलाजिम इनवर्टर की बैटरी ठीक करने आया तो उसने काफी समय तक दरवाजा खटखटाया, लेकिन किसी ने दरवाजा नहीं खोला। उसने पड़ोसी से जगजीत के बारे में पूछा। जब दोनों अंदर गए तो अंदर बेडरूम में खून से लथपथ जगजीत की शव पड़ा मिला।
पुलिस के अनुसार जगजीत का शव बाथरूम से लेकर बेडरूम तक घसीटा गया है। थाना शिमलापुरी के एसएचओ इंस्पेक्टर गुरबिंदर ने कहा कि दो दिन पहले ही जगजीत का बड़ा बेटा तजिदंर सिंह उनसे मिलकर पेरिस गया था। उन्होंने कहा कि जगजीत के सिर पर तेजधार हथियारों से दो वार किए गए हैं।
हत्या लूट के लिए नहीं की गई, बल्कि इसमें पुरानी रंजिश ही सामने आ रही है। इंस्पेक्टर गुरबिंदर ने कहा कि पुलिस जगजीत की कॉल डिटेल भी चेक करवा रही है। घर में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।