{"_id":"fea17de3a0d63bae7117f8fb6f23598e","slug":"brutal-murder-of-man-and-thrown-from-building-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरहमी से हत्या कर निर्माणाधीन बिल्डिंग में फेंका शव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेरहमी से हत्या कर निर्माणाधीन बिल्डिंग में फेंका शव
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर(पंजाब)
Updated Thu, 29 Oct 2015 06:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीरकपुर वीआईपी रोड स्थित एक निर्माणाधीन बिल्डिंग के बेसमेंट में शव पड़ा होने से सनसनी फैल गई। लोगों ने इसकी सूचना जीरकपुर पुलिस को दी। पुलिस आशंका जता रही है कि दूसरी जगह हत्या करके शव यहां फेंका गया है।
विज्ञापन
मृतक की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने पहचान के लिए शव डेराबस्सी के सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, वीआईपी रोड स्थित पेंटा होम सोसाइटी के पास एक निर्माणाधीन बिल्डिंग की बेसमेंट में करीब 40 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को मिली। तेजधार हथियार से उसके मुंह पर निशान बनाए गए थे, जिससे उसकी पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन
थाना प्रभारी दीपइंद्र सिंह बराड़ ने बताया कि कातिलों ने शव लिफ्ट के लिए बनी बेसमेंट में फेंकने से पहले उसको वहां मौजूद आइसक्रीम की दुकान के आगे फेंका था।
इसके बाद आरोपी शव को घसीटते हुए निर्माणाधीन बिल्डिंग में ले गए। उन्होंने बताया कि पुलिस आसपास की सोसाइटियां व शोरूम के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।