फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   brutal murder of kabaddi player by girlfriend

प्रेमिका से रिश्ता तोड़ने पर कबड्डी खिलाड़ी को दर्दनाक मौत

Wed, 25 Nov 2015 08:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Updated Wed, 25 Nov 2015 08:43 AM IST
विज्ञापन
brutal murder of kabaddi player by girlfriend

युवती से डेढ़ वर्ष से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। तीन माह से कबड्डी खिलाड़ी ने प्रेमिका से रिश्ते तोड़ दिए। बदले में मिली खौफनाक मौत। मामला पंजाब के अमृतसर का है। दरअसल कबड्डी के खिलाड़ी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

विज्ञापन


मृतक के पिता ने बेटे की प्रेमिका पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। थाना सुलतानविंड पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच आरंभ कर दी है।

सुल्तानविंड थाना इंचार्ज का कहना है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। मृतक की पहचान सुखचैन सिंह उर्फ सूरज निवासी एकलगाड़ा के तौर पर हुई है।

विज्ञापन

घर पर बुलाकर कोल्ड ड्रिंक में जहर डालकर पिला दिया

brutal murder of kabaddi player by girlfriend

मृतक के पिता रावेल सिंह ने पुलिस की दी गई शिकायत में बताया कि उसके बेटे का न्यू अमृतसर के पास मंदिर वाले बाजार में रहने वाली युवती पिछले डेढ़ वर्ष से प्रेम-प्रसंग चल रहा था।

पिछले तीन माह से बेटे ने अपनी प्रेमिका से रिश्ते तोड़ दिए। रविवार को सुखचेन शहीदा साहिब माथा टेकने के लिए गया था। इस दौरान युवती ने बहाने से उसके बेटे को अपने घर पर बुलाया और उसे कोल्ड ड्रिंक में जहर डालकर पिला दिया। इससे उसके बेटे को चक्कर आने लगे तो उनसे मौसेरे भाई रिंकू निवासी जंडियाला गुरु को फोन किया।

रिंकू ने ने इसकी जानकारी फोन पर उसे दी। इसके बाद वह और रिंकू बेटे की प्रेमिला के घर पहुंचे। वहां सुखचैन का शव मिला। थाना सुलतानविंड के इंचार्ज सरबजीत सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के रिपोर्ट के बाद आगामी कार्रवाई की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed