फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   brutal murder of daughter by mother

कलेजा कंपा देगी 'हत्यारी' मां की घिनौनी करतूत

Tue, 03 Feb 2015 05:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Tue, 03 Feb 2015 05:28 PM IST
विज्ञापन
brutal murder of daughter by mother

बेटी की हत्या के आरोप में जेल में बंद एक महिला ने अपनी नवजात बच्ची की भी गला घोंटकर हत्या कर दी। सुनारिया जेल में बंद सोनीपत के गांव रुखी निवासी विचाराधीन महिला बंदी ने सोमवार शाम बैरक में इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया। जेल उपाधीक्षक के बयान पर थाना शिवाजी कॉलोनी पुलिस ने महिला बंदी पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


गांव रुखी निवासी ज्योति 10 जनवरी 2015 को अपनी बेटी की हत्या के आरोप में सुनारिया जेल पहुंची। 29 जनवरी को प्रसव पीड़ा होने पर उसे पीजीआई में दाखिल कराया गया था, जहां उसने एक लड़की को जन्म दिया। वहां से 30 जनवरी को वापस जेल भेज दिया गया। यहां पर ज्योति महिला सेल की बैरक में रह रही थी।
विज्ञापन


सोमवार शाम साढ़े 5 बजे ज्योति अपनी बैरक में थी और अन्य महिला कैदी बाहर थीं। इसी दौरान एक महिला कैदी ने देखा कि वह अपनी नवजात बेटी का गला दबा रही है। शोर मचा वह बैरक की ओर दौड़ी। शोर सुन जेल की वार्डन पहुंची तो देखा कि बच्ची बेसुध पड़ी है। आनन-फानन में बच्ची को पहले जेल अस्पताल और फिर बाद में तुरंत पीजीआई लाया गया। पीजीआई चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

चुप कराने की बजाय बेटी का गला ही घोंट दिया

brutal murder of daughter by mother

घटना से जेल में हड़कंप मच गया। जेल उपाधीक्षक तेजबीर सिंह की शिकायत पर थाना शिवाजी कॉलोनी पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। ज्योति पर अपनी बड़ी बेटी खुशी की हत्या का भी आरोप है। 9 जनवरी को गांव रूखी निवासी नवीन की डेढ़ साल की बच्ची खुशी की पीजीआई में मौत हो गई।

फोरेंसिक रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि बच्ची की गला घोंटकर हत्या की गई है। पुलिस ने बच्ची की दादी निर्मला के बयान पर खुशी की मां ज्योति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। निर्मला देवी ने आरोप लगाया कि 9 जनवरी को बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। उसके रोने की आवाज आई तो ज्योति को बच्ची को चुप कराने को कहा था, लेकिन ज्योति ने खुशी को चुप कराने की बजाय उसका गला घोंट दिया।

सोनीपत जेल में नहीं है महिला बैरक
महिला आरोपी सोनीपत जिले के गांव की है। लेकिन उसे रोहतक की जिला जेल सुनारिया में रखा गया है। सोनीपत और झज्जर जिले की जेल में महिलाओं के लिए अलग से बैरक नहीं होने के कारण दोनों जिलों की विचाराधीन कैदियों को रोहतक जेल में रखा जाता है।

प्रवीण कुमार, एसएचओ, थाना शिवाजी कॉलोनी ने बताया ‌कि ‘सुनारियां जेल के डीएसपी तेजबीर सिंह के बयान पर ज्योति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। ज्योति पर पहले भी बड़ी बेटी की हत्या का आरोप है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed