{"_id":"d783bc5852d6f2bc4c72b5d19263890f","slug":"brutal-murder-of-boyfriend-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम का खौफनाक अंजाम, युवती ने प्रेमी संग किया कांड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेम का खौफनाक अंजाम, युवती ने प्रेमी संग किया कांड
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
Updated Fri, 03 Jul 2015 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेम का ऐसा खौफनाक अंजाम होगा युवक ने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा। जब युवती ने किया कांड। दरअसल युवती ने अपने प्रेमी युवक को सुनसान जगह पर बुलाया और अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
युवती के युवक के साथ अवैध संबंध थे। मृतक के भाई के बयान पर थाना लक्खो के बहराम पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जबकि पुलिस ने महिला समेत तीन को काबू कर लिया है। यह घटना पंजाब के फिरोजपुर के ममदोट के गांव महिमा में घटी।
विज्ञापन
गुरनाम सिंह पुत्र रेशम सिंह वासी गांव महिमा ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि कुलवंत कौर ने उसके भाई स्वरूप सिंह पुत्र रेशम सिंह को मोबाइल फोन करके गांव के सेमनाले पर बुलाया था। वहां पर पहले से ही स्वरूप सिंह पुत्र किक्कर सिंह, यादविंदर सिंह व प्रगट सिंह वासी जिला मुक्तसर मौजूद थे।
विज्ञापन
उसका भाई सेमनाले पर पहुंचा तो आरोपियों ने उस पर कृपाण से हमला बोल दिया, जिस कारण वो गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी हालत में जब स्वरूप सिंह को अस्पताल लेकर जा रहे थे कि उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
गुरनाम ने पुलिस को बताया कि कुलवंत कौर के उसके भाई स्वरूप सिंह के नाजायज संबंध थे। पुलिस ने स्वरूप सिंह पुत्र किक्कर सिंह, यादविंदर सिंह, कुलवंत कौर व प्रगट सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जबकि प्रगट सिंह फरार है और बाकी गिरफ्तार कर लिए हैं।