{"_id":"56e99b594f1c1b80628b48ff","slug":"brutal-accident-in-barwala-child-killed-mother-save","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में 3 साल के मासूम की मौत, बाल-बाल बची मां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में 3 साल के मासूम की मौत, बाल-बाल बची मां
ब्यूरो/अमर उजाला, बरवाला,पंचकूला
Updated Thu, 17 Mar 2016 08:16 AM IST
विज्ञापन
एक्सीडेंट में बच्चे की मौत
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़-अंबाला मुख्य मार्ग पर बरवाला चौक के पास एक ट्रक की चपेट में आने से तीन साल के मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि उसकी मां हादसे में बाल बाल बच गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़ फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
जानकारी मुताबिक, हादसा बुधवार सुबह करीब 10 बजे हुआ। मध्यप्रदेश से आए कुछ परिवार बरवाला रोड पर झुग्गी झोपड़ियों में रहते हैं जो दिहाड़ी व मोती मालाएं बेचकर अपना गुजारा करते हैं। इनमें से एक फुलवा बाई अपने तीन साल के बेटे काला को गोद में लेकर परिवार के साथ फ्लाईओवर के नीचे हाईवे पार कर रही थी। इस बीच फुलवा चंडीगढ़ की ओर से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गई।
विज्ञापन
वह एक तरफ गिरी, जबकि उसका बच्चा उसकी गोदी से छिटक कर ट्रक के नीचे जा गिरा। बच्चा ट्रक के अगले पहिए के नीचे आ गया। बच्चे की मौके पर मौत हो गई। फुलवा को मामूली चोट आई है। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़ फरार हो गया। चार बहन भाइयों में काला सबसे छोटा था। हालांकि, उसे शाल में लपेटकर डेराबस्सी सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बच्चे के शव का पोस्टमार्टम वीरवार को किया जाएगा।
विज्ञापन
बाइक की टक्कर से ऑटो चालक की मौत
उधर लालड़ू में अंबाला-चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर मंगलवार देर शाम लालडू बस स्टैंड पर खड़े एक व्यक्ति की बाइक की चपेट में आने से मौत हो गई। जानकारी अनुसार, नरिंदर सिंह(40) निवासी बलोपुर चाचा मामराज के साथ मंगलवार शाम करीब साढ़े सात बजे चंडीगढ़ जाने के लिए लालडू बस स्टैंड पर खड़ा था। इसी दौरान अंबाला की ओर से आ रहे एक बाइक ने नरिंदर सिंह को अपनी चपेट में ले लिया।
हादसे में नरिंदर और बाइक चालक शिवम गौतम गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को जीएमसीएच सेक्टर-32 चंडीगढ़ ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान नरिंदर सिंह की मौत हो गई, जबकि शिवम गौतम का इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामराज के बयान पर शिवम गौतम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक नरिंदर सिंह पेशे से ऑटो चालक था।