फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   brutal accident in amritsar, including 4 woman 5 killed

अमृतसर में खौफनाक हादसा, पांच श्रद्धालुओं की मौत

Thu, 08 Oct 2015 08:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Updated Thu, 08 Oct 2015 08:34 PM IST
विज्ञापन
brutal accident in amritsar, including 4 woman 5 killed

अमृतसर में दिल दहलाने वाले सड़क हादसे में 4 महिलाओं समेत 5 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। वहीं 8 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा पंजाब के अमृतसर में हुआ। पट्टी के गांव बंगलारॉय से श्रद्धालुओं को देर रात बाबा बड्ढा साहिब के दर्शन करवाने ले जा रहे ट्राले को ट्रक ने टक्कर मार दी।

विज्ञापन


हादसे में चार महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार आरोपी ट्रक चालक गुरदेव सिंह निवासी गांव अलाऊदीन जिला तरनतारन ने शराब पी रखी थी और वह ट्रक से अपना संतुलन खो बैठा।
विज्ञापन


हादसे में आठ लोगों को चोट आई, जिन्हें तरनतारन और पट्टी के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया। सभी को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। मरने वालों की पहचान हरभजन सिंह (55), प्रभजोत कौर (40), अमनदीप कौर (16), सुखजिंदर कौर (17),  सुखविंदर कौर (16) निवासी गांव बंगलारॉय के तौर पर हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शराब के नशे में धुत ट्रक चालक ने ट्राले को टक्कर मार दी

brutal accident in amritsar, including 4 woman 5 killed

केस की जांच कर रहीं थाना पट्टी की थाना प्रभारी राजविंदर कौर ने बताया कि गांव बंगलारॉय का एक जत्था ट्राले में सवार होकर देर रात बाबा बुड्ढा साहिब में माथा टेकने के लिए जा रहा था।

ट्राले में करीब 40 लोग बैठे हुए थे। रास्ते में ट्रक चालक गुरदेव सिंह ने शराब के नशे में ट्राले को टक्कर मार दी।

हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि आठ घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed