{"_id":"577d17b04f1c1bd7497fa0dc","slug":"brutal-accident-child-crushed-by-uncontrollable-car-and-dragged-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता को टिपिन देकर घर लौट रहे मासूम को दूर तक घसीटती ले गई कार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिता को टिपिन देकर घर लौट रहे मासूम को दूर तक घसीटती ले गई कार
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
Updated Wed, 06 Jul 2016 09:55 PM IST
विज्ञापन
एक्सीडेंट में मौत
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिता को टिपिन देकर घर लौट रहे मासूम को बेकाबू कार ने पहले रौंदा फिर दूर तक घसीटती ले गई। गंभीर रूप से घायल बच्चे की मौत इलाज के दौरान हो गई। हादसा पंजाब के लुधियाना में हुआ। यहां फैक्टरी में पिता को खाना देकर मंगलवार दोपहर वापस आ रहे दस साल के श्रवण को तेज रफ्तार कार ने ने रौंद दिया। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि बच्चे को काफी दूर तक घसीटते हुए ले गई। इससे श्रवण कुमार बुरी तरह घायल हो गया।
विज्ञापन
आरोपी ड्राइवर गाड़ी रोकने की बजाय फरार होने की फिराक में था। बच्चे की साइकिल गाड़ी के अगले टायरों में फंस गई। लोगों ने शोर मचाया तो आरोपी ने गाड़ी रोकी और गाड़ी से निकल कर फरार हो गया। एक्टिवा सवार एक युवक ने हादसा देखकर शोर मचाया। कार सवार एक युवक को काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। सूचना मिलते ही थाना फोकल प्वाइंट और चौकी शेरपुर की पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
पुलिस ने घायल श्रवण कुमार को सतगुरु प्रताप सिंह अस्पताल में दाखिल कराया। वहां कुछ समय बाद ही उसकी मौत हो गई। बच्चे के परिजनों को उस समय पता चला जब श्रवण के घर न पहुंचने पर वह गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाने चौकी शेरपुर गए। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि गाड़ी को कब्जे में ले लिया गया है। एक युवक उनकी हिरासत में है लेकिन आरोपी ड्राइवर मौके से फरार हो चुका था। फिलहाल ड्राइवर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश की जा रही है।