फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Brothers Attack in Kapurthala

Kapurthala Crime: मंदिर से सेवा कर लौट रहे दो भाइयों पर हमला, बाइक पर आए युवकों ने मारी दातर

Tue, 02 Apr 2024 04:24 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 02 Apr 2024 04:24 PM IST
सार

मोहब्बत नगर वासी मनी कुमार और डेनी कुमार पुत्र रामलाल श्री सत्यनारायण मंदिर से धार्मिक कार्यक्रम में सेवा के बाद घर लौट रहे थे। रेलवे रोड पर आईडीबीआई बैंक के नजदीक गली में जैसे ही वह दाखिल हुए तो उनके पीछे आए एक एक्टिवा पर सवार तीन अज्ञात युवकों ने दातर से उनपर हमला कर दिया।

विज्ञापन
Brothers Attack in Kapurthala
मामले की जानकारी देते घायल - फोटो : संवाद

विस्तार

कपूरथला के मोहब्बत नगर क्षेत्र में देर रात मंदिर से सेवा करके लौट रहे दो भाइयों पर एक्टिवा सवार तीन अज्ञात युवकों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। दोनों भाई गंभीर घायल हो गए हैं जिन्हें सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करवाया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर कर दिया है।  
विज्ञापन


दूसरी तरफ घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पीसीआर टेंगो 7 और सिटी थाना-2 की पुलिस घटना स्थल के नजदीक लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। डीएसपी सबडिवीजन हरप्रीत सिंह ने बताया कि जल्दी ही हमलावरों की पहचान कर काबू कर लिया जाएगा।   
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मोहब्बत नगर वासी मनी कुमार और डेनी कुमार पुत्र रामलाल श्री सत्यनारायण मंदिर से धार्मिक कार्यक्रम में सेवा के बाद घर लौट रहे थे। रेलवे रोड पर आईडीबीआई बैंक के नजदीक गली में जैसे ही वह दाखिल हुए तो उनके पीछे आए एक एक्टिवा पर सवार तीन अज्ञात युवकों ने दातर से उनपर हमला कर दिया। दोनों भाइयों का शोर सुनकर पड़ोस के लोग भी बाहर आ गए। जिसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। हमलावरों का एक दातर मौके पर ही गिर गया।   
विज्ञापन
विज्ञापन


हमले की घटना की सूचना कंट्रोल रूम पर देने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दातर को कब्जे में लेकर घटना स्थल के नजदीक लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए हैं।  

बेकरी की दुकान से 70 हजार रुपये की चोरी
कपूरथला के न्यू कैंट क्षेत्र के नजदीक मुश्कवेद शॉपिंग कॉम्पलेक्स में बेकरी की दुकान को चोरों ने निशाना बनाते हुए 70 हजार रुपये की नगदी चुरा ली। कोतवाली थाना पुलिस ने पीड़ित दुकानदार की शिकायत पर फिर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  

पीड़ित दुकानदार जसवीर सिंह पुत्र नछत्तर सिंह वासी मोगा हलवासी मुश्कवेद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह फौज से रिटायर्ड है। उसने न्यू कैंट के नजदीक मुश्कवेद में शॉपिंग कांप्लेक्स में दुकान नं.1 किराये पर ले रखी है। जहां पर वह बेकरी व स्वीट शॉप चलाता है। वह दुकान की सेल के पैसे दुकान में रखे लोहे के छोटे डिब्बे में रखता था। 31 मार्च की रात को वह रोजाना की तरह दुकान बंद कर घर चला गया। उसने अगले दिन कोल्ड ड्रिंक और कुरकुरे की सप्लाई देनेवाले सप्लायर को देने के लिए डिब्बे में 70 हजार रुपये की नगदी रखी थी। 

अगले दिन सुबह जब वह दुकान पर आए तो देखा कि पेमेंट डिब्बे सहित गायब थी। उसने शक जाहिर किया कि पिछले दरवाजे से कोई चोर अंदर घुसा है। कोतवाली थाना के एएसआई अमरजीत सिंह ने जांच शुरू कर दी है।   

एएसआई अमरजीत सिंह ने बताया कि उन्होंने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया है। दुकानदार की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed