{"_id":"206c2249335976ce8e22faf2a226e1e1","slug":"brother-fight-for-mother-ashes-two-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां की अस्थियों के लिए भिडे़ भाई, दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां की अस्थियों के लिए भिडे़ भाई, दो घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
Updated Wed, 11 Jun 2014 07:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव भिंडर कलां में शमशानघाट में मां की मौत के बाद अस्थियां चुगने आए दो भाईयों में विवाद हो गया। इस दौरान एक भाई ने अपनी चाची और भाई को घायल कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सिविल अस्पताल में उपचाराधीन गांव भिंडर कलां निवासी मुख्तयार सिंह ने बताया कि उसकी मां पिछले काफी समय से बीमार थीं और उसके साथ ही रह रही थीं।
विज्ञापन
दो दिन पहले बीमारी से मौत के बाद उन्होंने मां का अंतिम संस्कार करने उपरांत मंगलवार को अस्थियां चुगनी थीं। इसकी वजह से वह अपने परिजनों के साथ गांव के ही शमशानघाट में पहुंचे थे।
विज्ञापन
इस बीच उसके दूसरे भाई ने अस्थियां अपने साथ ले जाने के लिए उससे झगड़ा शुरू कर दिया। वहीं उसने व उसकी चाची चरणजीत कौर ने मां की अस्थियां प्रवाहित करने संबंधी दावा किया था।
उसने व उसकी पत्नी ने ही अपनी मां की सेवा की थीं। इसी बात पर विवाद बढ़ गया। इस पर उसके भाई ने उसकी चाची और उस पर हमला करके घायल कर दिया। घटना की सूचना संबंधित थाने की पुलिस को अस्पताल प्रबंधन की ओर से दी गई है।