{"_id":"1e3653acc56382e51128d6d9bae4ddd3","slug":"bricks-fell-from-bus-stop-roof-girl-student-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस स्टॉप की छत से ईंटों की 'बारिश', छात्रा घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस स्टॉप की छत से ईंटों की 'बारिश', छात्रा घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 08 Jul 2014 10:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-15 के जर्जर बस स्टॉप की छत से ईंटें गिरने के कारण एक लड़की घायल हो गई। पंजाब यूनिवर्सिटी से एमए फाइनल ईयर की छात्रा पूजा अपनी सहेलियों के साथ घर जाने के लिए शाम करीब 6.30 बजे बस का इंतजार कर रही थी। तभी अचानक बस स्टॉप की छत से ईंटें गिरने लगीं।
विज्ञापन
एक ईंट पूजा के सिर पर लगी गई जबकि एक ईंट साथ ही खड़ी एक और लड़की के हाथ पर लग गई। उसे भी मामूली सी चोट आई, लेकिन वह अपने घर निकल गई थी।
बस स्टॉप के सामने टैक्सी स्टैंड के कुछ लोग पूजा को गाड़ी में बिठाकर सेक्टर-16 के अस्पताल ले गए। अस्पताल में पूजा का सीटी स्कैन करवाया गया। घायल युवती इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 की रहने वाली है।
विज्ञापन
घर से भी बेहद गरीब है पूजा
पूजा की सहेली दीपिका ने बताया कि वह घर से भी बहुत गरीब है और इलाज का खर्च भी उठाना उनके लिए बड़ा मुश्किल होगा। अभी पिछले हफ्ते ही उसके पिता पीजीआई से इलाज करवाकर घर लौटे हैं।
विज्ञापन
वह भी अभी काम करने की हालत में नहीं है और घर का खर्चा सिर्फ पूजा की मां ही उठा रही हैं जोकि किसी के घर केयर टेकर का काम करती हैं। सोमवार को पूजा नौकरी की तलाश में ही घर से आई थी।
बस स्टॉप को किया बंद
घटना के तुरंत बाद वहां लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। मौके पर पार्षद सौरभ जोशी भी पहुंच गए। बस स्टॉप की खस्ता हालत को देखते हुए जोशी ने इसे बंद करवा दिया।
बस स्टॉप के खंभे बेहद कमजोर हो चुके हैं जबकि छत तो हल्का सा हाथ लगाने पर ही पूरी हिल रही है। इससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।