{"_id":"58273b3ecb9b84711ce3b4ee69753c7f","slug":"breaking-news-guard-murder-in-nabha-and-robbers-looted-26-lakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाभा में गार्ड की हत्या कर 26 लाख लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाभा में गार्ड की हत्या कर 26 लाख लूटे
डिजिटल टीम/अमर उजाला, नाभा
Updated Sat, 01 Feb 2014 05:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के पटियाला जिले के नाभा कस्बे में हत्या और लूट की बड़ी खबर आ रही है। यहां अभी कुछ देर पहले लुटेरों ने स्टेट बैंक ऑफ पटियाला के एटीएम में कैश डालने आई वैन पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
लुटेरों ने कैश वैन के सुरक्षा गार्ड की गोली मारकर हत्या कर दी और कैशियर को गंभीर रूप से घायल कर वैन में रखा 26 लाख से भरा बक्सा लूट ले गए। पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक ये वारदात नाभा में स्टेट बैंक ऑफ पटियाला के एटीएम में हुई। यहां बैंक की कैश वैन एटीएम में कैश डालने आई थी। उसके साथ बैंक के दो गार्ड भी आए थे। तभी मौके पर लुटेरों ने वैन पर हमला बोलते हुए दोनों गार्ड पर गोलियां चला दीं।
विज्ञापन
वारदात में एक गार्ड ने मौके पर दम तोड़ दिया, जबकि एक गार्ड घायल हो गया। लुटेरे कैश वैन में रखा 26 लाख से भरा बक्सा उठाकर भाग निकले। घायल गार्ड की हालत को नाजुक देखते हुए पटियाला के राजिंद्रा अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस ने शहर में अलर्ट घोषित कर दिया है और मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।