{"_id":"f146d722ca077824ed899c020cf2cb88","slug":"breaking-news-attempted-to-rape-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिलाने ला रहा था नौकरी, करने लगा रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिलाने ला रहा था नौकरी, करने लगा रेप
सुशील राज/डिजिटल टीम, चंडीगढ़
Updated Tue, 07 Jan 2014 06:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ के सेक्टर 16 की कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर 35 साल की महिला से बलात्कार की कोशिश हुई।
विज्ञापन
महिला के विरोध पर आरोपी युवक ने उसे चलती कार से बाहर फेंक दिया और कार को भगा ले गया। पीड़िता की शिकायत पर सेक्टर 17 थाने में पुलिस ने डीडीआर दर्ज कर ली गई है। मामला बीती देर रात का है।
महिला डेराबस्सी की रहने वाली है। आरोपी युवक अतुल वोहरा चंडीगढ़ सेक्टर 34 में एक कंपनी में नौकरी करता है। बीते दिन अतुल ने महिला को सेक्टर 16 की कंपनी में नौकरी दिलाने की बात कही।
विज्ञापन
महिला उसके झांसे में आ गई। कल रात अतुल उक्त महिला को लेकर कार पर डेराबस्सी से चंडीगढ़ आ रहा था। रास्ते में उसने शराब खरीदी और कार में ही पी।
शराब पीने के बाद उसने महिला से अश्लील हरकतें शुरू कर दी और रेप की कोशिश करने लगा।
महिला ने विरोध किया तो अतुल ने उसे चंडीगढ़ सेक्टर 34 के पास चलती कार से बाहर फेंक दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन