फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   break the sister's wedding terrible plot hatched

बहन की शादी तुड़वाने के लिए रची खौफनाक साजिश

Sun, 15 Mar 2015 06:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद(हरियाणा) Updated Sun, 15 Mar 2015 06:58 PM IST
विज्ञापन
break the sister's wedding terrible plot hatched

परिवार वालों ने बेटी की शादी एक युवक से तय कर दी लेकिन इस रिश्ते से नाखुश लड़की के भाई ने शादी तुड़वाने के लिए रची खौफनाक साजिश। मामला हरियाणा के जींद का है। दरअसल सीआईए स्टाफ ने बस अड्डे के निकट कार सवार दो युवकों को 500 ग्राम चरस सहित काबू किया।

विज्ञापन


पुलिस ने दोनों के खिलाफ नशीले पदार्थ निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्जकर अदालत में पेश किया। जहां से अदालत ने तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। रिमांड के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि वह चरस को बेचने के लिए नहीं बल्कि आरोपी युवक अपनी बहन के एक युवक साथ हुए रिश्ते को तुड़वाने और उसके होने वाले जीजा को फंसाने के लिए लेकर आए थे।
विज्ञापन


सीआईए स्टाफ की टीम शुक्रवार शाम को बस अड्डे के निकट गश्त कर रही थी। इसी दौरान बस अड्डे के निकट कार में सवार दो युवक खड़े थे। पुलिस के देखकर युवकों की हरकत बदल गई। इसके आधार पर पुलिस टीम को शक हो गया और आरोपी युवकों की गाड़ी को रुकवाकर उसकी तलाशी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


तलाशी के दौरान गाड़ी में रखी 500 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में पकड़े आरोपियों की पहचान गांव अहिरका निवासी विजय और गांव खेड़ाखेड़ी निवासी संदीप के रुप में हुई। पुलिस द्वारा आरोपियों से सख्ती से पूछताछ करने पर सामने आया कि आरोपी युवक किसी दूसरे व्यक्ति की गाड़ी में चरस रखकर उसको फंसाने की फिराक में थे।

इस साजिश में हरियाणा पुलिस में तैनात कांस्टेबल गांव अजायब रोहतक निवासी जगजीत सिंह भी शामिल है। जो फिलहाल पानीपत जिले में कार्यरत है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश किया। जहां से अदालत ने दोनों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई कर आरोपी पुलिस कर्मचारी जगजीत सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया। जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है।

लड़की का भाई ‌रिश्‍ते से नाखुश था

break the sister's wedding terrible plot hatched

चरस के साथ पकड़े आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा किया तो पुलिस भी हैरान रह गई। चरस के साथ पकड़े गए आरोपी विजय, संदीप ने खुलासा किया कि गांव संगतपुरा निवासी राकेश की बहन की शादी गांव कंडेला निवासी बिजेंद्र के साथ तय हुई थी।

राकेश के परिवार के सदस्यों ने दोनों की शादी को पक्का कर दिया, लेकिन इस शादी से लड़की का भाई राकेश नाखुश था और किसी तरीके से शादी को तुड़वाना चाहता था। शादी को तुड़वाने के लिए अपने साथियों के साथ मिलकर पूरी योजना बना ली। संगतपुरा निवासी राकेश ने गांव अहिरका निवासी विजय, खेड़ाखेड़ी निवासी संदीप के साथ मिलकर वह अपने जानकार हरियाणा पुलिस में कार्यरत कांस्टेबल जगजीत सिंह से मिले।

जहां पर चारों ने कंडेला निवासी बिजेंद्र की गाड़ी में नशीला पदार्थ रखकर उसको फंसाने की योजना बना ली। योजना के मुताबिक राकेश ने इस कार्य लिए शुक्रवार को अपने दोस्त गांव अहिरका निवासी विजय और संदीप को भेज दिया। इस दौरान बस अड्डे पर कंडेला निवासी विजेंद्र को बुला लिया और गाड़ी में चरस रखी दे, लेकिन जब वह वह अपनी योजना में कामयाब हो पाते, इससे पहले ही पुलिस को इसकी भनक लग गई और दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। आरोपियों ने बताया कि इस पूरी योजना में कांस्टेबल जगजीत सिंह भी शामिल था। पुलिस ने इस मामले में आरोपी विजय, संदीप तथा कांस्टेबल जगजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। जिससे पूछताछ जारी है।

मामले का जांच अधिकारी एएसआई दिलबाग सिंह ने बताया कि आरोपी युवक कंडेला के एक युवक को चरस रखने के मामले में फंसाने की फिराक में थे। शादी तुड़वाने लिए ही पूरी योजना बनाई गई थी। पुलिस ने दो आरोपियों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। अब तक मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed