फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   brave old lady fight with chain snatchers on road in bathinda of punjab

बीच सड़क दादी ने दिखाई दिलेरी तो दुम दबाकर भागे चेन स्नेचर्स

Fri, 22 Jul 2016 10:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब) Updated Fri, 22 Jul 2016 10:10 PM IST
विज्ञापन
brave old lady fight with chain snatchers on road in bathinda of punjab
चेन स्नैचर्स से भिड़ी बठिंडा की बुजुर्ग महिला - फोटो : अमर उजाला
युवतियों और महिलाओं को दिलेर दादी से सबक लेना चाहिए जो बाइक सवार स्नेचर्स से डरने की बजाए बीच सड़क उनसे भिड़ गईं। आखिर लटेरों को भागने पर मजबूर कर दिया। मामला, पंजाब के बठिंडा जिले का है।
विज्ञापन


गांव पक्का कलां में 62 वर्षीय महिला सुरजीत कौर पत्नी हाकम सिंह ने बताया, वह खेत से वापस अपने घर आ रही थी। रास्ते में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के नजदीक मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने उसे पूछा- माता सरकारी स्कूल ऐही है, इस पर सुरजीत ने जवाब दिया हां पुत्त ऐही है।
विज्ञापन


जब सुरजीत कौर थोड़ा आगे चली तो पीछे से एक युवक ने उसकी बालियों पर हाथ डाल दिया। मामला समझते ही सुरजीत कौर ने दिलेरी से युवक के दोनों हाथ पकड़ लिए और मुकाबला किया। झपटमार युवक बुजुर्ग के सामने टिक नहीं सके तो धक्का देकर भाग खड़े हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरजीत कौर ने बताया, बालियां 40 हजार रुपए की हैं, जो उसके पास सुरक्षित हैं। सुरजीत कौर के अनुसार घटना की सूचना उसने पुलिस कंट्रोल रूम 100 नंबर पर फोन कर दे दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed