{"_id":"579106ac4f1c1b8e46c4b491","slug":"branded-helmet-city-auto-chandigarh-duplicate-helmet-chandigarh-police-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिटी ऑटो में ब्रांडेड कंपनी के टैग लगाकर नकली हेलमेट बेचते पकड़ा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिटी ऑटो में ब्रांडेड कंपनी के टैग लगाकर नकली हेलमेट बेचते पकड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 21 Jul 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
हेलमेट
- फोटो : प्रतीकात्मक
ब्रांडेड कंपनी का जाली टैग लगाकर हेलमेट बेचने वाले सेक्टर-21 स्थित सिटी ऑटो में वीरवार पुलिस ने छापा मारा।
पुलिस ने यह कार्रवाई स्पीड नेटवर्क कंपनी की शिकायत पर की। छापे के दौरान पुलिस को दुकान से ब्रांडेड कंपनी के जाली टैग लगे हेलमेट, बाइक एसेसरीज समेत अन्य सामान बरामद हुए। सेक्टर-19 थाना पुलिस ने कंपनी की शिकायत पर दुकानदार अरुण महाजन के खिलाफ ट्रेड मार्क एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
कंपनी के अधिकारी रमेश दत्त के अनुसार उन्हें सूचना मिली थी कि सेक्टर-21 स्थित उक्त दुकान में कंपनी के टैग लगाकर डुप्लीकेट हेलमेट समेत अन्य सामान बेचा जा रहा है। उन्होंने इसकी शिकायत एसएसपी से की। उन्होंने इसकी जांच डीएसपी ईस्ट को दी। डीएसपी सतीश कुमार ने कंपनी अधिकारियों के साथ मिलकर दुकान पर छापा मारा। दत्त के अनुसार छापे में पुलिस को कंपनी के टैग लगे करीब तीन से चार लाख रुपये का सामान मिला है। वहीं दुकानदार का कहना था कि वह यह सामान दिल्ली से लेकर आते हैं। उन्हें इस बारे में नहीं पता कि इस पर किस कंपनी का टैग लगा है। यह टैग दिल्ली से ही लगे आते हैं। फिलहाल सेक्टर-19 थाना पुलिस ने दुकानदार अरुण महाजन पर केस दर्ज कर लिया है।