फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   boy warning to girl of acid attack

एकतरफा प्यार में पागल प्रेमी बोला, किसी और की हुई तो...

Fri, 31 Jul 2015 09:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 31 Jul 2015 09:52 AM IST
विज्ञापन
boy warning to girl of acid attack

युवक ने पहले तो नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ की और उसके घर जाकर धमकाया कि अगर वह उसने किसी और से शादी की तो तेजाब डालकर उसको जला देगा। लड़की के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार एक नाबालिग लड़की पैदल मार्केट से घर लौट रही थी। आरोप है कि इसी दौरान दीप कांप्लेक्स निवासी संदीप नामक युवक उसके साथ छेड़खानी करने लगा। लड़की के विरोध करने पर वह चला गया।
विज्ञापन


लेकिन, कुछ ही देर बाद आरोपी नाबालिग के घर पहुंच गया। वहां उसने लड़की को किसी और से शादी करने पर तेजाब डालकर जला देने की धमकी दी। आरोपी ने उसके परिजनों को भी धमकाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन महीने पहले भी की थी छेड़खानी

boy warning to girl of acid attack

मामले को गंभीरता से लेते हुए पीड़िता के परिजनों ने मौलीजागरां पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवाई। बुधवार शाम को पुलिस ने नाबालिग से छेड़खानी करने व परिजनों को धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ 454ए, 354डी, 506 आईपीसी व पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

पुलिस को लड़की ने बताया कि करीब तीन महीने पहले आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ की थी। इसकी सूचना उसने अपने परिजनों को दी। बाद में आरोपी ने परेशान करना बंद कर दिया। लेकिन, कुछ दिन पहले मार्केट में उसने दोबारा छेड़खानी की। इसी के दूसरे दिन उसने फिर से रास्ते में रोक लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed