फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   boy try to rape little girl child in malerkotla of punjab

बच्ची को घर में अकेले छोड़कर जाना बेहद खतरनाक, देखिए ये मामला

Sat, 05 Nov 2016 09:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर(पंजाब) Updated Sat, 05 Nov 2016 09:02 AM IST
विज्ञापन
boy try to rape little girl child in malerkotla of punjab
बच्ची के साथ रेप - फोटो : डेमो फोटो
अगर आप छोटी बच्ची को घर में अकेले छोड़कर जाते हैं तो ये घातक साबित हो सकता है। ऐसा ही एक मामला पंजाब में सामने आया। घटना संगरूर के मालेरकोटला की है। मासूम बच्ची को घर में अकेला छोड़कर जाना उसके लिए खतरनाक साबित हुआ।
विज्ञापन


अहमदगढ़ इलाके में बच्ची को घर में अकेला देखकर पड़ोसी युवक घुस और उसके साथ दुराचार का प्रयास किया। दोपहर में जब मां घर पहुंची तो बच्ची की हालत देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। बच्ची बदहवासी में थी। वह बच्ची को तुरंत अस्पताल लेकर गई, जहां मेडिकल जांच में उसके साथ गलत हरकत की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

मां ने पुलिस को दी शिकायत, पड़ोसी पर आरोप

boy try to rape little girl child in malerkotla of punjab
लड़के के साथ कुकर्म - फोटो : demo pic
इसके बाद मां ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई और पड़ोस में रहने वाले युवक मोहम्मद अख्तर (19) पर आरोप लगे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुराचार के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।

वहीं मामले को लेकर मालेरकोटला में शुक्रवार को हुए एक प्रदर्शन के दौरान यहां की पूर्व विधायक रजिया सुल्ताना ने इस वारदात पर कड़ा रोष व्यक्त करते हुए आरोपी की जल्दी गिरफ्तारी की मांग की है।

डीएसपी अमरगढ़ परमिंदर सिंह बाठ ने बताया कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए इसे गंभीरता से लिया जा रहा है और आरोपी की गिरफ्तारी भी बहुत जल्दी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed