फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   boy make friend to girl in train, after rape force her for prostitution, sex racket

ट्रेन में युवती को दोस्ती महंगी पड़ी, युवक ने रेप कर देह व्यापार में धकेला

Wed, 17 Aug 2016 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद(हरियाणा) Updated Wed, 17 Aug 2016 09:21 AM IST
boy make friend to girl in train, after rape force her for prostitution, sex racket
rape
पश्चिमी बंगाल से फरीदाबाद जा रही युवती को ट्रेन में अंजान युवक के साथ दोस्ती बेहद महंगी पड़ी। युवक ने न सिर्फ उसकी आबरू लूटी, बल्कि देह व्यापार में भी धकेल दिया। युवती की शिकायत पर चार युवकों व तीन महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया गया है।


मामला, जींद का है। काम की तलाश में ट्रेन से जा रही 27 वर्षीय युवती को पानीपत निवासी युवक राजेश ने बातों में फंसा लिया। युवक ने कहा कि वह फरीदाबाद लेकर जाएगा और वहां काम दिला देगा।


इसी बीच, युवक ने उसे जींद जंक्शन पर ही उतार लिया। युवक ने कहा कि वह उसे यहां किसी कंपनी में काम दिला देगा। युवक उसे पटियाला चौक स्थित किराये के मकान में गया। वहां पहले से ही सुनील नाम का एक युवक व उसकी पत्नी मौजूद थी।
विज्ञापन


 

दोस्तों ने बारी-बारी किया दुष्कर्म

boy make friend to girl in train, after rape force her for prostitution, sex racket
gangrape - फोटो : demo
युवती ने पुलिस को बताया कि वहां पहुंचते ही सुनील व राजीव उससे अश्लील हरकतें करने लगे। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाती उन्होंने उसका मुंह बंद कर दिया और उससे बारी-बारी दुष्कर्म किया। इसके बाद दोनों ने मिलकर उसे देह व्यापार में धकेल दिया।

इस दौरान राजेश व कुलदीप नामक युवकों ने भी उससे दुष्कर्म किया। यही नहीं सुनील कर पत्नी व दो अन्य महिलाओं ने भी उसे देह व्यापार करने के लिए मजबूर किया। जैसे तैसे वह वहां से भागी और पुलिस के पास पहुंची।

महिला थाने की इंस्पेक्टर रोशनी देवी ने बताया कि पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर चारों युवकों और तीनों महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता का मेडिकल कराकर उसके मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान कराए जा चुके हैं। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed